Israel Hamas War Update American Man Kills Boy Injures Woman: अमेरिका में हेट क्राइम का एक मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल-हमास युद्ध से प्रेरित 71 साल के एक बुजुर्ग ने 6 साल के बच्चे की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना इलिनोइस की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपी ने 32 साल की महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच पड़ताल जारी है।
घटना में घायल 32 साल की महिला ने 911 पर कॉल करके पूरी घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस के बताया कि उसके मकान मालिक ने उस पर चाकू से हमला किया है। इसके बाद वह बाथरूम में भाग कर छिप गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल-हमास के बीच संघर्ष के बीच अमेरिकी शहरों में पुलिस, यहूदी विरोधी या इस्लामोफोबिक भावनाओं से प्रेरित हिंसा को लेकर हाई अलर्ट पर हैं। कहा जा रहा है कि एफबीआई अधिकारियों ने घृणित और धमकी भरी बयानबाजी में बढ़ोतरी की भी जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग के हमले में गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायल महिला के शरीर पर भी चाकू से वार के गंभीर निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चाकू के अनगिनत वार के निशान मिले हैं।
घर के बाहर घायल मिला आरोपी
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को घायल हालत में उसके घर के बाहर पाया गया। उसके माथे पर चोट के निशान थे। कहा जा रहा है कि घटना में मारे गए बच्चे की पहचान वाडिया अल-फयूम के रूप में की गई, जो एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़का था। वहीं, घायल महिला की पहचान बच्चे के मां के रूप में की गई है। मृत बच्चे के चाचा के मुताबिक, उनका परिवार 1999 में अमेरिका आ गया था। उधर, मुस्लिम नागरिक स्वतंत्रता संगठन ने घटना को बुरे सपने की तरह बताया।
संबंधित खबरें
कौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
13 mins agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
1 hr agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
2 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
5 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
8 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
8 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
8 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
11 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
11 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines