Israel Hamas War Israel Wants India Support: हमास के इजरायल पर हमने के बाद पूरी दुनिया की निगाहें भारत समेत अन्य देशों पर टिकी हैं। युद्ध को लेकर दुनिया 2 भागों में बंट गई है। एक तरफ भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश इजरायल के पक्ष में खड़े हैं तो वहीं दूसरी ओर ईरान, तुर्की, पाकिस्तान, सऊदी अरब जैसे देश फिलिस्तीन के पक्ष में खड़े हैं। हमास के हमले के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और हर संभव मदद का ऐलान किया। वहीं दूसरी ओर इजरायल ने भी युद्ध के बीच भारत से समर्थन की इच्छा जताई है।
इजरायल की मदद के लिए आगे आया अमेरिका
इजरायल ने कहा कि भारत आतंकवाद की चुनौती को समझता है फिलहाल अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए अपना युद्धपोत भेजा है। भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि उनके देश को भारत से समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक प्रभावशाली देश है और आतंकवाद की चुनौती को जानता है। गिलोन ने चरमपंथियों के हमलों को अस्वीकार्य बताया है। बता दें कि इस हमले में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 2 हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
भारत जैसे मित्रों की आवश्यकता
गिलोन ने कहा कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है उसने ही हमास को हथियारों की आपूर्ति की। गिलोन ने कहा कि हमारे देश को भारत जैसे मित्रों की आवश्यकता है। यह ऐसा देश है जो आतंकवाद के दर्द को समझता है इस संकट से परिचित है। गिलोन ने कहा कि दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजरायली नागरिकों की अकारण की गई हत्या और अपहरण की घटनाओं की निंदा करेंगे। दोनों देशों में मध्यस्थता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का समय है। पीएम मोदी ने हमास चरमपंथियों के हमले के बीच इजरायल के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी। बता दें कि पीएम मोदी ने इजरायल पर हुए हमले को आतंकवादी हमला करार दिया था। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 hr agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
7 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
10 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
13 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
14 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
16 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
23 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines