Israel Hamas War Israel Palestine Conflict Gaza Doctor: गाजा पट्टी पर इजरायल के एयरफोर्स की बमबारी जारी है। आज युद्ध का छठा दिन हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रहे हमले के कारण बिजली संयंत्र पूरी तरह बंद हो गया है। पूरी गाजा सिटी अंधेरे में डूब गई है। हमले के कारण लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। युद्ध के बीच गाजा के डाॅक्टर्स ने दुनिया के लिए मैसेज जारी कर मदद मांगी है। वहीं ईंधन की भारी किल्लत के कारण जनरेटर का भी उपयोग नहीं हो पा रहा है।
गाजा के डाॅक्टर्स ने कहा है कि बिजली नहीं होने से 200 से अधिक नवजात शिशुओं और 1 हजार से अधिक डायलिसिस वाले पेशेंट्स का जीवन खतरे में पड़ गया है। कई मेडिकल डिवाइसेज के लिए बिजली की जरूरत होती है। युद्ध में घायल हुए लोग भी इलाज के अस्पताल में आ रहे हैं ऐसे में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
इन समस्याओं से जूझ रहा है गाजा
गाजा में बिजली संयंत्र ठप्प हो जाने से बिजली संकट पैदा हो गया है। इजरायल के हमले के बाद बुनियादी सुविधाओं का संकट खड़ा हो गया है। अब युद्ध में 1200 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके है। वहीं इतने ही इजरायलियों के मारे जाने की खबर है। हमास लगातार राॅकेट दाग रहा है। दूसरी ओर लेबनान से हिजबुल्लाह ने भी इजरायल पर धावा बोल दिया है। ब्रिटिश सरकार ने तेल अवीव की सभी उड़ाने रद्द कर दी है। गाजा के दार-अल शिफा हाॅस्पिटल ने एसओएस मैसेज जारी किया है।
संकट में 25 लाख लोगों का जीवन
इजरायली एयरफोर्स के लड़ाकू विमान और हेलीकाॅप्टर लगातार गाजा के इलाकों में बमबारी कर रहा है। गाजा ने विश्व समुदाय से मदद मांगी है। हमले के कारण करीब 25 लाख से ज्यादा लोगों का जीवन संकट में पड़ गया है। बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा राॅकेट दागे थे। इसके बाद इजरायल ने इमरजेंसी घोषित कर दी थी।
संबंधित खबरें
पनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
12 mins agoLIVE: CEC के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हो सकती सुनवाई
24 mins agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
8 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
10 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
15 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
15 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
17 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
19 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
21 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines