Israel-Hamas War : इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले तीन महीनों से युद्ध जारी है। दोनों देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। हमास ने गाजा को अपना ठिकाना बना रखा है, जहां एक बड़ी आबादी रहती है। इजरायल की सेना भी गाजा में एंट्री कर गई है और हमास के आतंकियों को खोज-खोज कर मार रही है। नए साल पर इजरायल ने गाजा से अपने 5 ब्रिगेड को वापस बुलाने और हमास को जड़ से उखाड़ फेंकने का मास्टर प्लान बनाया है।
इजरायल की सेना (IDF) ने बीच युद्ध से अपने 5 लड़ाकू ब्रिगेड को वापस बुलाने का फैसला किया है। ये बिग्रेड गाजा में घुसकर हमास से जंग लड़ रहे हैं। सैनिकों को वापस बुलाने का मकसद उन्हें कुछ दिन के लिए आराम देना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि नए साल में कुछ जवान अपने परिवार के बीच आ जाएंगे, ताकि आगे की लड़ाई जारी रखने में वे अपने आप को और मजबूत कर सके। कुछ दिनों तक आराम करने के बाद ये सैनिक फिर लड़ाई लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : उत्तरी गाजा में दो स्कूलों पर इजराइली हवाई हमले में 50 की मौत
गाजा में पिछले 24 घंटे में 150 लोगों की मौत
इजरायल और हमास की जंग में अबतक हजारों लोगों की जान चली गई है। इस युद्ध में दोनों देशों के लोग मारे जा रहे हैं। अब इजरायल की सेना गाजा में घुसकर कत्लेआम मचा रही है तो वहीं हमास के आतंकी लोगों के बीच छिपकर अपनी जान बचा रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे में 150 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 286 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमास के खिलाफ जंग जारी रहेगा : नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जबतक हमास बंधक बनाए हमारे लोगों को रिहा नहीं कर देगा, तबतक इसी तरह से युद्ध चलता रहेगा। इजरायल की सेना गाजा में घुसकर हमास के सुरंगों और उसके आतंकियों को खत्म कर रही है तो वहीं हमास भी इजरायल पर हमला कर रहा है, लेकिन इस युद्ध में आम नागरिकों की भी जान जा रही है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
44 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
49 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines