Israel Hamas War India Abstains UN General Assembly: हमास और इजयराल के बीच जंग को शुरू हुए 21 दिन पूरे हो चुके हैं। आज जंग का 22वां दिन है। इस बीच यूएन महासभा में संघर्ष को लेकर बहस चल रही है। बता दें कि यूएन महासभा में इजरायल-हमास जंग को लेकर एक प्रस्ताव लगाया गया है जिसमें संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था ताकि गाजा पट्टी में मदद पहुंचाई जा सके। हालांकि भारत समेत कुल 45 देशों ने इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया।
इसलिए भारत ने नहीं किया समर्थन
जानकारी के अनुसार भारत ने इस प्रस्ताव में इसलिए मतदान नहीं किया क्योंकि इसमें हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले का जिक्र नहीं था। यूएन में भारतीय मिशन की वाईस एंबेसेडर योजना पटेल ने इजरायल पर हुए आतंकी हमले पर दुख जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही भारत ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को तत्काल रिहा करने की बात कही है। इसके अलावा योजना ने गाजा की चिंताजनक मानवीय स्थिति पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने केे लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
ये रहा मतदान का परिणाम
यूएन महासभा के 193 सदस्य देश आज इजरायल हमास जंग को लेकर बुलाए गए 10वें आपातकालीन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान इजरायल हमास जंग को लेकर जाॅर्डन ने एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को मालदीव, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका समेत 40 से अधिक देशों ने समर्थन मिला। लेकिन जब इस प्रस्ताव पर मतदान हुआ तो भारत समेत 45 देशों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। इसमें अधिकांश यूरोपीय देश शामिल थे। वहीं 120 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया 14 ने इसके खिलाफ और 45 देश मतदान के दौरान अनुपस्थित रहें। भारत के अलावा जापान, यूके, यूके्रेन, कनाडा, जर्मनी समेत कई देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वहीं अमेरिका ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
संबंधित खबरें
सीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
6 mins agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
8 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
10 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
23 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines