Hamas Releases Video of Israeli Girl Hostage: इजराइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद हमास आतंकवादियों ने गाजा पट्टी में एक इजराइली बंधक लड़की का पहला फुटेज जारी किया है। वीडियो सामने आने के कुछ घंटों बाद, इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि यह हमास की ओर से मनोवैज्ञानिक युद्ध का एक हिस्सा है।
हमास की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए गए वीडियो में टूटे हुए हाथ से घायल बंधक को इलाज कराते हुए देखा जा सकता है। कैमरे पर खुद को शोहम की 21 वर्षीय मिया शेम के रूप में पेश करते हुए बंधक ने आश्वासन दिया है कि उसका ख्याल रखा जा रहा है। वह कहती हैं कि उनका हाथ टूटने के बाद गाजा में उनकी सर्जरी हुई और वह जल्द से जल्द अपने घर जाना चाहती हैं।
3 घंटे तक चली मिया की सर्जरी
वीडियो में लड़की कह रही है कि हाय, मैं मिया शेम, 21 साल की शोहम से हूं। फिलहाल, मैं गाजा में हूं। मैं शनिवार की सुबह सडेरोट से लौटी। मैं एक पार्टी में गई थी। मेरे हाथ में गंभीर चोट लगी है। गाजा के एक अस्पताल में मेरे हाथ की 3 घंटे तक सर्जरी हुई। वे (हमास) मेरी देखभाल कर रहे हैं। मुझे दवा दे रहे हैं। सब कुछ ठीक है। वह कहती हैं कि मैं बस यही कहना चाहती हूं कि मुझे मेरे माता-पिता के पास ले आओ। जितनी जल्दी हो सके मुझे यहां से निकालो।
अरबी टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया वीडियो
हमास के अरबी टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो का शीर्षक था, अल-कसम ब्रिगेड के मुजाहिदीन गाजा में एक महिला कैदी को देखभाल कर रहे हैं। इसे अल-अक्सा बाढ़ लड़ाई के पहले दिन पकड़ लिया गया था। 7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के बंदूकधारियों ने कम से कम 199 इजरायलियों और विदेशियों को बंदी बना लिया था, जिससे इजरायल के 75 साल के इतिहास में एक ही दिन में सबसे अधिक मौतें हुईं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
45 mins agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
8 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
11 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
14 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
17 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
17 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines