फिलिस्तीन में पैर जमाए बैठे आतंकी संगठन हमास के साथ आर-पार की जंग लड़ रहे इजराइली सेना ने अब अस्पतालों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन अस्पतालों को अड्डा बनाकर हमास आतंकी इन्हें ढाल के रूप में इसतेमाल कर रहे हैं। इसी दावे के साथ किए गए हमले के बाद गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा में ईंधन खत्म हो गया और इंक्यूबेटर में 2 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इसके अलावा 37 और खतरे में हैं। रामल्लाह स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ ए-केदरा के मुताबिक इजराइली आर्मी ने अस्पताल में इनक्यूबेटरों की बिजली काट दी, जिसके बाद यहां खतरे के हालात हैं। अशरफ ए-केदरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, ‘ईंधन खत्म होने के साथ-साथ इजरायली हमलों के परिणामस्वरूप अल-शिफा मेडिकल कॉम्प्लेक्स के सभी अनुभाग और विभाग पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं’।
तीन अस्पतालों में 48 घंटे में कम से कम 22 लोगों की मौत
बता दें कि गाजा में तीन अस्पतालों पर हमले की घटनाओं में 48 घंटे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बारे में न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया ने कहा था कि इजराइली हवाई हमले ने अस्पताल की ऑक्सीजन सप्लाई लाइन को नष्ट कर दिया, जिससे यहां भर्ती लोगों की जिंदगी को खतरा पैदा हो गया। इसके अलावा इजराइली ड्रोन अस्पतालों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट शनिवार को फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने दी थी। उनकी तरफ से कहा गया कि आतंकवादियों के साथ संघर्ष के बीच इजराइली सेना ने 1946 में स्थापित अल-शिफा अस्पताल को घेर लिया है।
IDF ने 1 हजार लोगों को बंधक बनाने का किया था दावा
शुक्रवार को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को गाजा पट्टी में हर 10 मिनट में एक बच्चे की मौत की बात बताई थी। साथ ही कहा था कि गाजा के 36 में से लगभग आधे अस्पतालों और दो-तिहाई PHC में इलाज नहीं हो रहा और जहां हो रहा है, उनमें गुंजाइश से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। उधर, इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के दावे पर गौर करें तो सेना ने हमास की नासेर राडवान कंपनी के कमांडर अहमद सियाम को ढेर किया है, जिसने गाजा के रान्तिसी अस्पताल में गाजा के लगभग 1 हजार लोगों को बंधक बना रखा था।
यह भी पढ़ें: फ्रांस के प्रेसिडेंट बोले- गाजा में औरतों-बच्चों की हत्या बंद हो, नेतन्याहू ने पूरी दुनिया को दी चेतावनी
घेब्रेयसस को पुराना वाकया आया याद
इथियोपिया में जंग के माहौल के बीच पले-बढ़े टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने अपने समय को याद करते हुए अनुमान लगाया है कि बच्चे किस दंश से गुजर रहे होंगे। उन्होंने कहा, ‘हवा में गोलियों और गोलों की सीटी की आवाज, उनके टकराने के बाद धुएं की गंध, रात के आकाश में ट्रेसर गोलियों की गंध, डर, दर्द, नुकसान – ये चीजें जीवन भर मेरे साथ रहीं’। घेब्रेयसस ने कहा कि 7 अक्टूबर के बाद से इजराइल में हेल्थ सर्विस पर 25 हमले हुए हैं।
यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास के बीच वजूद की लड़ाई और भड़केगी या होगा अंत, तीसरे विश्वयुद्ध की आहट तो नहीं?
दक्षिणी गाजा में अस्पताल स्थापित किए: इजरायल
दूसरी ओर इजराइल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत गिलाद एर्दान ने सुरक्षा परिषद को बताया कि इजराइल की तरफ से बनाई गई टास्क फोर्स को 12 अक्टूबर को जमीनी हमले से पहले गाजा में लगभग 1.1 मिलियन लोगों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
30 mins ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines