Israel Hamas War Gaza Bodies Stored In Ice Cream Trucks: इजराइल की हमास पर कार्रवाई के बाद सड़कों पर लाशें बिछ गईं हैं। गाजा पट्टी में तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के मुर्दाघरों में शव रखने की जगह नहीं बची है, इसलिए लाशों को आइसक्रीम फ्रीजर ट्रकों में रखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली हवाई हमलों में मारे गए फिलिस्तीनियों के शवों के लिए न तो अस्पतालों में जगह बची है, न ही कब्रिस्तानों में।
दीर अल-बलाह में शुहदा अल-अक्सा अस्पताल के डॉ. यासर अली ने कहा कि अस्पताल के मुर्दाघर में केवल 10 शव रखे जा सकते हैं, इसलिए बड़ी संख्या में मृतकों के शवों को रखने के लिए हम आइसक्रीम कारखानों से आइसक्रीम फ्रीजर ट्रक लाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरों में फ्रीजर ट्रक दिख रहे हैं। आमतौर पर सुपरमार्केट में डिलीवरी करने के लिए इन ट्रकों का यूज किया जाता है। लेकिन अब ये ट्रकें, हमास और इजरायली सेना के बीच जारी विनाशकारी युद्ध में मारे गए फिलिस्तीनियों के लिए अस्थायी मुर्दाघर बन गए हैं।
फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स
इसी तरह जारी रही, तो हम शवों का दफन नहीं कर पाएंगे
यासर अली ने कहा कि फ्रीजर ट्रकों में शवों के रखे जाने की क्षमता मुख्य मुर्दाघर से अधिक है और 20 से 30 के बीच शव तंबू में भी रखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी संकट में है और अगर युद्ध इसी तरह जारी रहा तो हम मृतकों को दफन नहीं कर पाएंगे। अली ने बताया कि शवों की बढ़ती संख्या के बाद गाजा में कब्रिस्तान भर गए हैं। हमें शवों को दफनाने के लिए और अधिक कब्रिस्तानों की जरूरत है।
वहीं, सरकारी मीडिया कार्यालय के प्रमुख सलामा मारौफ ने कहा कि गाजा शहर में भी अधिकारी सामूहिक कब्रें तैयार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अल-शिफा अस्पताल के मुर्दाघर के अंदर बड़ी संख्या में रखे शवों को दफनाने के लिए उनके परिजन नहीं आए। आपातकालीन कब्रिस्तान में लगभग 100 शवों को दफनाने के लिए एक सामूहिक कब्र तैयार की गई है। बता दें कि गाजा में अधिकारियों ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों में अब तक 2300 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इजराइल ने हमास को खत्म करने की खाई है कसम
7 अक्टूबर को इजरायली कस्बों में सैनिकों, नागरिकों, बच्चों को गोली मारने और उन्हें बंधक बनाए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने हमास को नष्ट करने की कसम खाई है। आशंका जताई जा रही है कि गाजा में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
उधर, इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि वे आठ दिन पहले हमास के बंदूकधारियों की ओर से किए गए हमलों के जवाब में संभावित जमीनी हमले से पहले गाजावासियों को दक्षिण की ओर जाने की अनुमति देगी। बता दें कि इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने हमला किया था। इसके बाद इजराइल ने फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास पर जवाबी कार्रवाई की है, जो अभी भी जारी है।
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
12 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
13 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
17 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
21 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines