Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि इजराइल अपने आत्मरक्षा के सिद्धांत की बात कहते हुए एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हम हमास का नामो निशान मिटा देंगे। उन्होंने आतंकवाद के सामने आत्मसमर्पण को बर्बरता के सामने आत्मसमर्पण बताया और कहा कि ऐसा नहीं होगा। नेतन्याहू ने यह भी का कि संघर्ष विराम का मतलब तो आत्मसमर्पण होगा।
इजरायली पीएम ने गाजा में सीजफायर की मांग को खारिज कर दिया। नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध में जीत मिलने तक इजराइल लड़ता रहेगा। उन्होंने दूसरे देशों से हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजरायली नागरिकों की रिहाई की मांग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने दुनियाभर के देशों से उनके साथ खड़े होने की अपील की और कहा कि हमास ने कल्पना से भी अधिक भयानक अपराध किया है।
ये भी पढ़ें-कौन है Shani Louk, जिसे हमास आतंकियों ने पहले नग्न कर घुमाया, अब आई मौत की खबर
हमास को खत्म करने जा रहे-सरकार के प्रवक्ता
इसके पहले इजरायली सरकार के प्रवक्ता एलोन लेवी ने भी कहा था कि इजराइल गाजा में हमास को पूरी तरह से खत्म करने जा रहा है। उन्होंने कहा था कि आने वाले दिन लंबे और कठिन होंगे। उन्होंने हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए हमले को 9/11 के बाद विश्व इतिहास का सबसे भयानक आतंकवादी हमला बताया था।
जंग की वजह से गाजा में मची है भयंकर तबाही
बता दें कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज 25वां दिन है। इजराइल हमास पर लगातार हमले जारी रखे हुए है। इस युद्ध में अभी तक 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं। इजराइल की सेना ने साफ कर दिया है कि गाजा में जमीनी हमले तेज किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद से हमास ने इजराइल के 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया है। इनमें से अभी तक सिर्फ 4 लोगों को रिहा किया गया है। वहीं युद्ध की वजह से गाजा में भयंकर तबाही मची हुई है।
ये भी पढ़ें-हील्स पहनकर ‘रैंप’ पर गिरी मॉडल तो नामी शू कंपनी पर ठोका 1 करोड़ रुपये का मुकदमा
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
41 mins agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
4 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
4 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
21 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
23 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines