Hamas Terrorist List: इजरायल-हमास के बीच जारी जंग में 11 दिन में 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इजरायली सेना अब गाजा पट्टी में जमीनी आक्रमण शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने मंगलवार को आतंकवादी समूह के लीडर्स के साथ शीर्ष आतंकियों का खुलासा किया है। इजरायल ने इसके साथ ही हमास को खत्म करने की कसम खाई है।
आईडीएफ ने एक्स पर हमास की पूरी हाइरार्की को बताया। इसमें ग्रुप लीडर इस्माइल हनियेह और येह्या सिनवार शामिल हैं। इजरायली सेना गाजा में हमास के कट्टरपंथी नेता और 7 अक्टूबर के हमले के कथित मास्टरमाइंड को ‘एल देइफ’ बताती है।
बताया जाता है कि 2006 में फिलिस्तीनी चुनावों में हमास की जीत से पहले इस्माइल हनियेह की आतंकवादी समूह में बड़ी भूमिका नहीं थी, लेकिन चुनावी जीत के बाद उसका सितारा बुलंद होने लगा। द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार- उसे गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी अथॉरिटी का प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद उसकी संपत्ति तेजी से बढ़ती चली गई।
इजरायली सेना गाजा में हमास के कट्टरपंथी नेता येह्या सिनवार को ‘बुराई का चेहरा’ कहती है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वह तटीय क्षेत्र पर आक्रमण करने और उसके नेतृत्व को नष्ट करने के लिए तैयार हजारों इजरायली सैनिकों के लिए टॉप टार्गेट है। वह इजरायल का कट्टर दुश्मन माना जाता है, सिनवार ने 2011 में रिहा होने से पहले इजरायली जेलों में दो दशकों से अधिक समय तक सेवा की थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह 2017 में गाजा में आतंकवादी समूह के नेता के रूप में उभरा। जिसका शीर्ष नेतृत्व विदेश में रहता है।
मोहम्मद दियाब इब्राहिम अल-मसरी, उर्फ एल डेइफ लंबे समय से इजरायल द्वारा ट्रैक किए जाने और मारे जाने से बचने के लिए हर रात अलग-अलग घरों में रुकता है। वह अब हमास की सैन्य शाखा अल कासिम ब्रिगेड का प्रभारी है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 1996 में बम बनाने में एक्सपर्ट एल डेइफ चार आत्मघाती हमलों के पीछे शामिल था। इन हमलों में यरूशलेम और तेल अवीव में 65 लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ें: ‘हाथ में बंधी पट्टी… बोली- मैं मिया शेम हूं…’, हमास ने जारी किया बंधक बनाई इजराइली लड़की का पहला Video
हजारों सैनिकों को गाजा शहर पर कब्जा करने का आदेश दिया गया है। इजरायली सेना जल्द ही गाजा पट्टी पर आक्रमण करने की तैयारी कर रही है। इस बीच आतंकवादी समूह के सैन्य प्रवक्ता अबू ओबैदा ने दावा किया कि उन्होंने गाजा में 200 से 250 लोगों को बंधक बना रखा है। हमास को खत्म करने की आईडीएफ की प्रतिज्ञा को दोहराते हुए इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि जब तक हमास नष्ट नहीं हो जाता, इजरायल ‘नहीं रुकेगा’।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
7 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
8 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
10 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
13 hrs agoLIVE: 31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
16 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
16 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines