नई दिल्ली: इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता में वापसी हो गई है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री यैर लैपिड ने गुरुवार को अपने प्रतिद्वंद्वी बेंजामिन नेतन्याहू को मंगलवार को हुए राष्ट्रीय चुनावों के बाद जीत की बधाई दी। लैपिड के कार्यालय से एक बयान में कहा गया- प्रधानमंत्री लैपिड ने विपक्ष के नेता नेतन्याहू को चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी।
अभी पढ़ें – Imran Khan Video: गोली लगने के बाद भी समर्थकों की तरफ हंसते हुए हाथ हिलाते नजर आए इमरान
संसद में 64 सीटें जीतीं
लैपिड ने कहा, “इजराइल राज्य सभी राजनीतिक विचारों से ऊपर है और मैं इजराइल के लोगों और राज्य की खातिर नेतन्याहू की सफलता की कामना करता हूं।” नेतन्याहू की पार्टी लिकुड और उसके सहयोगियों ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वे देश में चल रहे राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है। नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गुट ने 120 सदस्यीय नेसेट – इजरायल की संसद में 64 सीटें जीतीं।
अभी पढ़ें – Imran Khan: पाकिस्तान के इन नेताओं को रैली के दौरान मारी गई थी गोली, इमरान रहे खुशनसीब
1 नवंबर को हुए थे आम चुनाव
आम चुनाव 1 नवंबर को हुए थे। देश में चार साल से भी कम समय में पांचवीं बार चुनाव होने वाले थे। इज़राइल 2019 के बाद से राजनीतिक गतिरोध का सामना कर रहा है। देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वास के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। केंद्रीय चुनाव समिति के नवीनतम अपडेट के अनुसार, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को 31 सीटें मिलीं। प्रधानमंत्री यैर लैपिड की येश अतीद को 24 सीटें मिलीं। Religious Zionism को 14, National Unity को 12, शास को 11 और यूनाइटेड टोरा को 8 सीटें मिलेंगी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: जम्मू-कश्मीर से लोकसभा MP का इस्तीफा मंजूर, नेशनल कॉन्फ्रेंस भी छोड़ी
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
4 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
4 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
5 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
5 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
13 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
16 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
16 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
17 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines