इजरायल ने एक बार फिर फिलिस्तीन के गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए हैं। इस हमले में 81 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।
3 दिन में 150 लोगों की मौत
इजरायल पिछले करीब 3 दिन से फिलिस्तीन के अलग-अलग शहरों में हवाई हमले कर रहा है। शुक्रवार से रविवार तक फिलिस्तीन में करीब 150 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। विस्थापित फिलिस्तीनी यूसुफ अबू नासेर का कहना है कि इजरायल ने रविवार गाजा के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाकों में अपार्टमेंट, स्कूल, स्टेडियम और शराणार्थी कैंपों को निशाना बनाया है। इस हमले में 81 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
शुक्रवार और शनिवार को किए थे हमले
यूसुफ अबू नासेर का कहते हैं ‘इस हमले में उनके पिता और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों मलबे में दब गए थे, जिन्हें बमुश्किल उन्होंने बाहर निकाला है। इससे पहले शुक्रवार को इजरायली हमले 28 फिलिस्तीनी मारे गए थे। शनिवार को गाजा के खान यूनिस और जाबालिया शरणार्थी शिविर में हमले में 42 फिलिस्तीन मारे गए थे। इन दोनों हमलों में 600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इजरायली सैनिकों ने उन जगहों को निशाना बनाया है, जहां बड़ी संख्या में शरणार्थी रहते हैं।
ट्रंप के संकेत को किया अनदेखा
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप पिछले काफी समय गाजा में शांति को लेकर इजरायल से बात कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत देते हुए कहा था कि गाजा मामले में अगले हफ्ते सहमति बन सकती है। लेकिन इजरायल के इस हवाई कार्रवाई के बाद ये तय हो गया है कि सीजफायर पर फिलहाल कोई सहमति बनना मुश्किल है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
10 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
14 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
22 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines