Air Strike in Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा में शांति स्थापित करने का दुनियाभर में ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं इजरायल गाजा में हमले करके उनके शांति स्थापना के मंसूबों पर पानी फेर रहा है. जी हां, इजरायल ने गाजा में फिर एयर स्ट्राइक की है. सीजफायर का ऐलान करने के बाद इजरायल कई बार गाजा में हमले कर चुका है और बीती रात फिर गाजा में इजरायली सेना ने हवाई हमले किए, जिसमें बच्चों और पुलिसकर्मियों समेत 30 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है.
यह भी पढ़ें: ‘अंधेरी सुरंग में भयानक डरावनी आवाजें, भूखे-प्यासे तड़पे’, पढ़ें हमास की कैद से छूटे 20 कैदियों की आपबीती
बमबारी में 3 बच्चियों की भी हुई मौत
गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार, इजरायल ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है और करता आ रहा है, लेकिन नुकसान की खबर गाजा से आती है. कहा जा रहा है कि इजरायल की सेना ने शनिवार को गाजा में जमकर बम बरसाए, जिसमें बाद जगह-जगह लाशें पड़ी मिलीं. बमबारी में एक परिवार की 3 बच्चियों की मौत हुई है. लोगों के मकानों, जंग में विस्थापितों हुए लोगों के तंबुओं को नुकसान पहुंचा है. वहीं कुछ बम पुलिस स्टेशन पर भी गिरे, जिसके चलते कई पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है.
इजरायल ने गाजा पर लगाया आरोप
वहीं इजरायल कहा कहना है कि शुक्रवार को इजरायल के राफाह में हमास के लड़ाकों से मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद हमास के एक कमांडर को गिरफ्तार किया गया था. युद्धविराम का उल्लंघन इजरायल ने किया गाजा ने किया है. राफाह में एक सुरंग से 8 बंदूकधारी निकले और सेना के जवानों पर हमला किया. राफाह युद्धविराम के तहत इजरायली सेना के कंट्रोल में है, लेकिन हमास के लड़ाके इस पर वापस कब्जा चाहते हैं, इसलिए वे राफाह में तैनात इजरायली सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शुक्र है, गाजा में कत्लेआम रुका’, जंग रुकवाने और मध्य पूर्व के नेताओं को एकजुट करने पर क्या बोले ट्रंप?
पुलिस थाने पर इजरायल की बमबारी
गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में स्थित शेख रदवान पुलिस स्टेशन पर इजरायली सेना ने बमबारी की, जिसमें पुलिस थाने के 5 कर्मियों समेत 13 लोगों की जान चली गई. खान यूनिस में विस्थापित लोगों के टेंट तबाह हो गए हैं और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. समर अल-अतबाश नामक शख्स ने बताया कि 3 भतीजियां खेल रही थीं और अब उनकी लाशें वहां पड़ी हैं. अगर युद्धविराम हो चुका है तो फिर हमले क्यों किए जा रहे हैं, क्या इसका जवाब मिल सकता है?
युद्धविराम का लगातार हो रहा उल्लंघन
बता दें कि युद्धविराम के बावजूद इजरायली सेना के हमले में 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. बदले की कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीनी लड़ाकों ने 4 इजरायली सैनिकों की हत्या की. वहीं इजरायली सेना का हमला उस समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मिस्र और गाजा के बीच राफाह बॉर्डर को फिर से खोलने जा रहे हैं. ऐसे में गाजा-इजरायल की ओर से अब युद्धविराम का उल्लंघन किया जाना राष्ट्रपति ट्रंप के शांति प्रयासों को बड़ा झटका साबित हो सकते हैं.
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines