हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Islamic State Attack: काबुल में विदेश मंत्रालय ऑफिस के पास IS का आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।

Islamic State Attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के पास धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्लामिक स्टेट ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने कहा था कि हमला विदेश मंत्रालय की ओर जाने वाली एक सुरक्षा चौकी के पास हुआ।हमले की सूचना के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आतंकी संगठनों द्वारा आम अफगानों को लगातार निशाना बनाए जाने की निंदा की है।

और पढ़िए – व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले रूसी पॉप स्टार की मिली लाश, जानें पूरा मामला

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने एक ट्वीट कर कहा कि काबुल में आज के हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। UNAMA की ओर से कहा गया कि यह अस्वीकार्य है कि आम अफगानों को उनके दैनिक जीवन के दौरान निशाना बनाया जाना जारी है।

तीन महीने में विदेश मंत्रालय के पास दूसरा हमला

काबुल में विदेश मंत्रालय के पास तीन महीने में हमले की ये दूसरी घटना है। इससे पहले जनवरी में मंत्रालय के पास आईएस के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी।

और पढ़िए – Best Pension System In World: सबसे अच्छा पेंशन का सिस्टम है इस देश में, चेक करें भारत का नंबर

इस्लामिक स्टेट समूह ने काबुल में हाल के अन्य हमलों का भी दावा किया है, जिसमें शहर के सैन्य हवाई अड्डे पर एक चौकी के पास बमबारी भी शामिल है जिसमें कई लोग मारे गए थे। आतंकवादी समूह ने दिसंबर में काबुल के एक होटल पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें