Iraq Drone Strike: अमेरिका और ईरान में टेंशन जारी है। यहां ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने इराक की राजधानी बगदाद में एक कार पर ड्रोन हमला किया। इस हमले में मिलिशिया कमांडर समेत 3 लोगों की मौत होने की खबर है। बता दें मिलिशिया समूह को ईरान का समर्थन मिला हुआ है। वाशिंगटन से इस हमले की पुष्टि की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को मीडिया में दिए बयान में कहा कि यह हमला हमारे सैनिकों पर हमलों के जवाब में किया गया है।
कार के उड़े परखच्चे, पूर्वी बगदाद के मश्तल इलाके में हुआ हमला
अमेरिकी सेना काफी समय से ईरान समर्थित मिलिशिया समूह के लोगों पर नजर रख रही थी। सूचना के आधार पर पता चला कि इराक की राजधानी बगदाद में एक कार में मिलिशिया समूह कताइब हिजबुल्लाह के एक टॉप कमांडर समेत कुछ लोग कहीं जा रहे हैं। अमेरिकी सेना अलर्ट पर आई और उसने कार को उस समय निशाना बनाया जब वह पूर्वी बगदाद के मश्तल इलाके में थी। हमले के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।
टॉप कमांडर था हमले में मरने वाला
हमला जब हुआ तो कार मेन रोड पर थी। हमले के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह ड्रोन हमला इतना जबरदस्त था कि कार में बैठे कताइब हिजबुल्लाह के कमांडर समेत उसके दोनों असिस्टेंट की भी मौत हो गई। राजधानी में हुए हमले से बगदाद सरकार को हिला दिया है। हमले के बाद तुरंत प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर आई। मौके पर एंबुलेंस समेत बचाव दल पहुंचाा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। किसी तरह पुलिस ने भीड़ पर काबू किया।
सीरिया में लीड कर चुका है मरने वाला कमांडर
इस हमले के बाद इराक में अमेरिकी दूतावास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इस हमले के बारे में वाशिंगटन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यह हमला उसके बलों पर ड्रोन और रॉकेट से हो रहे हमलों के जवाब में किया गया है। वहीं, इस बारे में बताते हुए इराक के अधिकारियों ने मीडिया में बयान दिया कि मृतकों में एक की पहचान विसाम मोहम्मद अबू बक्र अल-सादी के रूप में हुई है। वह कताइब हिजबुल्लाह का कमांडर है और इससे पहले सीरिया में एक बड़े ऑपरेशन को लीड कर चुका है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
3 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines