How Dangerous Iran Sejil Missile: इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने पहली बार अपनी स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल ‘सेजिल’ को युद्ध में उतार दिया। ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3’ के तहत इस हमले को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (IRGC) ने इजराइल को स्पष्ट सैन्य और रणनीतिक संदेश के रूप में अंजाम दिया। सेजिल मिसाइल कोई साधारण हथियार नहीं है। ठोस ईंधन आधारित मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) है, जिसकी मारक क्षमता 2,000 से 2,500 किलोमीटर तक मानी जाती है। यानी, इसे अगर ईरान के नतांज़ जैसे शहर से दागा जाए, तो यह महज़ 7 मिनट में इजराइल के प्रमुख शहर तेल अवीव को निशाना बना सकती है।
यह भी पढ़ें:‘ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त नहीं कर सकता इजरायल’, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?
युद्ध में पहली बार इस्तेमाल, इजरायल के शहरों को भारी नुकसान
ईरान ने पहली बार इजरायल के खिलाफ सेजिल मिसाल का इस्तेमाल किया। दक्षिणी इजरायल के शहर बीरशेबा में इस मिसाइल के हमले से काफी नुकसान पहुंचा। रिहाइशी बिल्डिंगों के अलावा अस्पतालों को भी निशाना बनाया गया था। ईरान ने दो अन्य मिसाइलों की मदद से तेल अवीव के पास इस हमले को अंजाम दिया। वहीं, भारत में ईरान के दूतावास ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सेजिल मिसाइल ईरान के शक्तिशाली हथियारों में से एक है जो काफी दूर से भी लक्षय को भेदने की क्षमता रखती है।
सेजिल मिसाइल की खासियतें
35 साल पहले सेजिल मिसाइल को ईरान ने खुद विकसित किया। 13 नवंबर 2008 को इसका पहला सफल परीक्षण हुआ। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर निर्मित इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सॉलिड फ्यूल के कारण इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है और छिपाना आसान है। इसकी रेंज लगभग 2,000 से 2,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल में 500 से 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने की क्षमता है, यानि इसमें परमाणु ले जाने की संभावित क्षमता है। इसकी स्पीड करीब 6,000 किमी/घंटा बताई जा रही है। कुछ इसे ज्यादा भी बता रहे हैं।
10 मीटर के दायरे में निशाना लगाने की क्षमता भी इसकी खासियतों में शामिल है। रोड-मोबाइल और वर्टिकल लॉन्च सिस्टम इसे गतिशील और रडार से बचने में सक्षम बनाता है। यह किसी भी इजरायल के आयरन डोम जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में मदद करती है। ईरान का दावा है कि यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है, हालांकि इसकी कुछ विशेषताएं रूस की इस्कैंडर मिसाइल से मिलती-जुलती हैं।
यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान क्या कोई देश मुझे नोबल प्राइज नहीं दिला सकता’, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का दर्द छलका
क्या सेजिल मिसाइल भविष्य में बड़े खतरे का संकेत है?
इजराइल का दावा है कि उनकी डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस मिसाइल को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया। इसके बावजूद, सेजिल का उपयोग एक स्पष्ट संकेत है कि ईरान अब अपने रणनीतिक हथियारों को संघर्ष में शामिल करने से परहेज़ नहीं कर रहा। विश्लेषकों का मानना है कि सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल न केवल मध्य पूर्व की सामरिक स्थिरता को चुनौती देता है, बल्कि बड़ी शक्तियों को भी अपनी सुरक्षा नीति पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर सकता है।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
30 mins agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
4 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
4 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
11 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
12 hrs agoLIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन- राहुल गांधी
12 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
13 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines