Iran Nucelar Programme Sanctions: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने एक बार फिर ईरान को झटका दिया है. क्योंकि रूस और चीन की कूटनीतिक कोशिशें नाकाम हो गई हैं. इसलिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर एक दशक बाद लगाए गए प्रतिबंध लागू रहेंगे. रूस और चीन मिलकर ईरान को 6 महीने की मोहलत दिलाने में असफल रहे हैं. UNSC में उनके प्रस्ताव के पक्ष में केवल 4 और विरोध में 9 वोट आए. फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने एक माह पहले प्रतिबंध दोबारा लगाने के प्रयास किए थे, जो अब लागू हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन को चीन का बड़ा झटका, परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका-रूस के साथ बातचीत से किया इनकार
ईरान पर अब लग जाएंगे 6 प्रकार के प्रतिबंध
ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने और स्टॉक यूरेनियम को सौंपने जैसे प्रस्ताव दिए, लेकिन यह प्रस्ताव पश्चिमी देशों को नाकाफी लगे. वहीं अब नए प्रतिबंधों में हथियारों पर प्रतिबंध, यूरेनियम संवर्धन पर रोक, हथियार के निर्यात पर पाबंदी, संपत्ति फ्रीज, यात्रा प्रतिबंध और प्रतिबंधित कार्गो की जब्ती शामिल है. आरोप है कि ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते का उल्लंघन कर रहा है. वहीं दोबारा प्रतिबंध लगने के बाद ईरान ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी से अपने राजदूत वापस बुला लिए और जवाब कार्रवाई भुगतने की चेतावनी भी दी है.
यह भी पढ़ें: ईरान को ऑस्ट्रेलिया का झटका, राजनयिक संबंध तोड़े और ईरानी राजदूत को किया निष्कासित
रूस और चीन ने कहा ब्लैकमेलिंग हो रही
हालांकि अमेरिका और इजरायल ने प्रतिबंधों का समर्थन किया है, लेकिन रूस और चीन ने ईरान के खिलाफ पश्चिमी देशों की नीति को ब्लैकमेलिंग बताया है. वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, परमाणु कार्यक्रम पर लगे प्रतिबंध ईरान को आर्थिक और कूटनीतिक रूप से और अलग-थलग कर देंगे. इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ सकता है. ईरान कई देशों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है, क्योंकि प्रतिबंधों के कारण ईरान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जिस वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है, इससे ईरान भड़क सकता है.
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी बड़ी टेंशन, कई देशों में हथियारों की फैक्ट्री लगाने का किया दावा
इजरायल ने किया था ईरान पर हमला
बता दें कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ध्वस्त करने के लिए ही जून 2025 में इजरायल ने ईरान पर हमला किया था. इजरायल की सेना ने मिसाइलें और बम दागकर ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह किए थे, वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं, जिससे इजरायल में जान-माल का नुकसान हुआ था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को हथियार डालने को कहा, लेकिन वह नहीं माना तो अमेरिका की सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बम गिराए. जवाब देते हुए ईरान की सेना ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया, लेकिन कतर की मध्यस्थता से ईरान-इजरायल में युद्धविराम हुआ?
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines