ईरान और इजराइल के बीच चल रहे घमासान युद्ध के बीच, एक ईरानी मिसाइल ने इजराइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल द्वारा अस्पताल में किए गए हमले के बाद की स्थिति दिखाई गई है। अस्पताल की तरफ से कहा गया कि इमारत और आस-पास के इलाकों को काफी नुकसान पहुंचा है।
अस्पताल पर हुए हमले पर क्या बोले PM?
सोरोका अस्पताल पर ईरान द्वारा किए गए हमले पर इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, “यही फर्क है। हम परमाणु लक्ष्यों और मिसाइल ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, और वे अस्पताल को निशाना बना रहे हैं, जहां से लोग उठकर भाग भी नहीं सकते। वे बच्चों के वार्ड को निशाना बना रहे हैं। यही फर्क है एक लोकतंत्र में, जो कानून के अनुसार काम करता है और उन हत्यारों की सत्ता में, जो हममें से हर एक को नष्ट करना चाहते हैं।”
ईरान में इंटरनेट बंद
वहीं, इसी बीच पूरे ईरान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि संचार बाधित हो गया है। लेकिन ईरान की सरकार ने इंटरनेट ब्लैकआउट के फैसले को सही ठहराया है। उसके अनुसार, इजराइल इंटरनेट का इस्तेमाल सैन्य जरूरतों के लिए कर रहा है।
बिन्यामिन नेतन्याहू ने अली खामेनेई पर हमले से जुड़े सवाल पर कहा, “जल्द इजराइल की कार्रवाई होगी। मैं अभी बात नहीं करूंगा लेकिन जो कार्रवाई होगी, उसे दुनिया देखेगी।”
यह भी पढ़ें : ईरान पर हमले की पूरी तैयारी, रवाना हुए अमेरिकी लड़ाकू विमान, दूतावास के लिए जारी हुआ अलर्ट
वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह हमला जानबूझकर नहीं किया गया, बल्कि हमारा निशाना पास में मौजूद सैन्य खुफिया स्थल था। इसके जवाब में इजराइली अधिकारियों ने कहा कि यह बयान केवल भटकाने वाला है। इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने कहा, “यह एक जानबूझकर किया गया और क्रूर हमला था। जब आप किसी अस्पताल पर हमला करते हैं, तो वह कोई गलती नहीं होती है।”
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
51 mins agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
3 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
5 hrs agoLIVE: बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया
9 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
12 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
21 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines