Iran Israel Tension: ईरान के विदेश मंत्री की ओर से जानकारी दी गई है कि उन्होंने 24 से अधिक अमेरिकी और ब्रिटिश कंपनियों को बैन कर दिया है। ईरान ने कहा है कि ये कदम अमेरिका और ब्रिटेन के खिलाफ इसलिए उठाया गया है कि वे इजराइल के आतंकवादी कार्यों का सपोर्ट कर रहे हैं। ईरान ने जनरल डायनैमिक्स, खारोन, द लॉकहीड मार्टिन कॉर्पोरेशन, स्काईडियो इंजीनियरिंग कंपनी के साथ ही शेवरॉन कॉरपोरेशन को बैन किया है। इस महीने की शुरुआत में इजराइल पर हमले के बाद कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन ने ईरान पर कई प्रतिबंध लगाए थे। माना जा रहा है कि ईरान का कदम उठाना विरोधियों को जवाब है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इजराइल की मदद ब्लैक लिस्टेड लोगों ने की है। जिनका काम अंतरराष्ट्रीय शांति को भंग करना है।
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह अमेरिका के मानवाधिकारों के उल्लंघन, साहसिक और आतंकी गतिविधियों का खुलकर मुकाबला करने को तैयार है। इजराइल लगातार आतंकवादी कृत्यों को अंजाम दे रहा है। लेकिन उसका महिमामंडन और सपोर्ट करके फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। गाजा पट्टी में निरंतर फिलिस्तीन के लोगों पर जुल्म किया जा रहा है। लेकिन अमेरिका जैसे देश इसका समर्थन कर रहे हैं। जिसके बाद ही ईरान ने प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं, सात अमेरिकी लोगों को भी बैन किया है। जिसमें पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, उनके संगठन के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य लॉ ऑफिसर के साथ इजराइल पर उनके सलाहकार का नाम भी शामिल किया गया है। इसके अलावा जेसन ग्रीनब्लाट, माइकल रुबिन, ‘यूनाइटेड अगेंस्ट न्यूक्लियर ईरान’ के नीति निदेशक जेसन ब्रोडस्की के अलावा कई लोगों को बैन किया गया है।
ईरान का दावा-ये लोग शांति के खिलाफ
वहीं, ईरान की ओर से यूके के कई लोगों पर भी बैन लगाया गया है। ईरान का दावा है कि ये लोग अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति के खिलाफ काम कर रहे हैं। ये लोग युद्ध भड़काने, फिलिस्तीन के विस्थापन, मानवाधिकारों की उल्लंघना और हथियारों के इस्तेमाल में शामिल हैं। इसके अलावा ईरान ने साइप्रस में रॉयल एयर फोर्स अक्रोटिरी आदि समेत कई यूके की संस्थाओं को बैन किया है। ईरान के सीरिया में स्थित वाणिज्य दूतावास पर इजराइल ने अटैक किया था। जिसके बाद ईरान ने भी इजरायल पर अटैक किया था। बाद में 26 अप्रैल को कई प्रतिबंध अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines