इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी कि शनिवार को इंडोनेशिया के सुलावेसी क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इस भूकंप के बाद सुनामी की कोई आशंका नहीं जताई गई है।
यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई, जिसका केंद्र धरती की सतह से 109 किलोमीटर (68 मील) की गहराई में था। फिलहाल किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि या क्षति की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 1 मई को इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अर्थक्वेक अलर्ट के अनुसार, यह भूकंप सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.10 मापी गई थी। उस समय भी किसी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं मिली थी। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 278 किलोमीटर गहराई में उत्तर दिशा की ओर था।
बता दें कि इंडोनेशिया में आए भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है और ना ही किसी के घायल होने की सूचना सामने आई है। वहीं स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई थी। भूकंप के बाद आने वाले संभावित झटके के लिए भी लोगों को आगाह कर दिया गया था। हालांकि लोगों ने राहत की सांस तब ली तब प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सुनामी का खतरा नहीं है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
11 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines