हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

लंदन से लापता भारतीय छात्र, भाजपा नेता ने तस्वीर और फोन नंबर किया शेयर, जयशंकर से लगाई गुहार

Indian student GS Bhatia Missing : मूलरूप से भारत के रहने वाले जीएस भाटिया यूनाइटेड किंगडम के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। वह 15 दिसंबर से गायब है।

विज्ञापन
Indian student GS Bhatia Missing

Indian student GS Bhatia Missing : इग्लैंड की राजधानी से एक भारतीय छात्र के गायब होने की खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस छात्र की तलाश में विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय उच्चायोग से मदद करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वह छात्र 15 दिसंबर से लापता है।

मूलरूप से भारत का रहने वाला जीएस भाटिया यूनाइटेड किंगडम के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है। वह अंतिम बार इसी महीने 15 तारीख को पूर्वी लंदन के कैनरी व्हार्फ में देखा गया था। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। इसे लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट किया है और भारत सरकार से मदद करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें : पुतिन के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी लापता

BJP नेता ने किया पोस्ट

भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, लॉफबोरो यूनिवर्सिटी और भारतीय दूतावास को टैक किया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि भारतीय छात्र जीएस भाटिया को ढूंढने में मदद करें। साथ ही उसके लापता होने की सूचना ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। बीजेपी नेता ने अपने पोस्ट में लिखा कि जीएस भाटिया कब से लापता है और कहां अंतिम बार दिखा था?

15 दिसंबर को गायब है छात्र

भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर जीएस भाटिया की तस्वीर और आईकार्ड को शेयर किया है। जीएस भाटिया की तस्वीर में लिखा गया है कि वह ईस्ट लंदन में 15 दिसंबर 2023 को सुबह 3 बजे अंतिम बार देखा गया था। साथ ही एक फोन नंबर भी जारी किया गया है कि जिसमें उसके बारे में पता चलने पर सूचना देने की अपील की गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=1_ao2tOO2SI

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें