Indian Delegation Expose Pakistan: आतंकवाद के खिलाफ भारत का रूख साफ है। इसे हर हाल में खत्म करना है। इसके लिए ऑपरेशन सिंदूर जैसी कूटनीति को अपनाया गया है। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद भारत के डेलीगेशन दुनिया के अलग-अलग देशों को भी यह संदेश देने गए हैं कि आतंकवाद और पाकिस्तान को बेनकाब करना जरूरी है। इन डेलीगेशन की कमान देश की अलग-अलग पार्टियों के सांसदों के पास है, जिनमें शशि थरूर, बैजयंत पांडा से लेकर रविशंकर प्रसाद को दी गई है। इसके अलावा, गुलाम नबी आजाद, असदुद्दीन ओवैसी, तेजस्वी सूर्या और संजय झा जैसे कई नेता भी शामिल हैं।
भारत के साथ गुयाना
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का डेलीगेशन साउथ अमेरिका के गुयाना में मौजूद है। इस डेलीगेशन में तेजस्वी सूर्या भी शामिल हैं। उनके प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू भी शामिल हैं। इस समुदाय का जोर-शोर से स्वागत हुआ था। बैठक में शशि थरूर ने स्पष्ट कहा है कि हमारा संदेश साफ है, हमें आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना है। हम सभी हत्यारों को कटघरे में लाएंगे। वहीं, तेजस्वी सूर्या ने भी कहा कि मिशन का उद्देश्य दुनिया को संवाद करना और आतंकवाद के खिलाफ भारत जीरो टॉलरेंस पॉलिसी फॉलो करेगा और इसे आगे भी बढ़ाएगा।
गुयाना के उप-राष्ट्रपति भरत जगदेव ने भी भारत के संदेश का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा है कि हम पूरी तरह से भारत के साथ खड़े हैं।
फ्रांस में रविशंकर प्रसाद
भाजपा नेता और पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्रांस में ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। उनका गुट 25 से 27 मई तक वहां रहेगा। यह मंडल फ्रांस के साथ-साथ ब्रिटेन, डेनमार्क और जर्मनी का भी दौरा करेगा। रविशंकर प्रसाद ने भारत को शांति और सद्भावना वाला देश बताया है, लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी ओर से कड़ी कार्रवाई होगी। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा ही सरकार का प्रथम दायित्व है।
पाकिस्तान आतंकवाद को देता है पनाह
बहरीन के डेलीगेशन का नेतृत्व भाजपा सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। इस दल में उनके अलावा, गुलाम नबी आजाद और असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। यहां ओवैसी का पाकिस्तान की तरफ सख्त रूख देखा गया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान जब ऐसा दुस्साहस करेगा, तो उन्हें उनकी उम्मीद से परे मिलेगा। ओवैसी बोले हमें हमारी सरकार ने यहां भेजा है ताकि दुनिया भी जान सके कि पाकिस्तान किस तरह आतंकवाद को पनाह देता है और भारत कैसे सालों से इस खतरे के ईर्द-गिर्द है।
मिनी इंडिया है बहरीन- गुलाम नबी
डेलीगेशन में शामिल जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद कहते हैं कि बहरीन मिनी हिंदुस्तान है, जहां कोई प्रतिबंध नहीं है, हमारे राजनीतिक इरादे के बारे में, हम भारत में अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हो सकते हैं लेकिन हम सब यहां भारतीय हैं। आगे वे कहते हैं पाकिस्तान के आतंकियों की संख्या दुनिया के और आतंकवादियों से भी ज्यादा है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
3 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
9 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
12 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
12 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
14 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
15 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines