Indian Ambassador on Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा द्वारा भारत पर आरोप लगाए जाने पर कनाडा में भारतीय राजदूत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने जांच के बिना ही भारत को दोषी ठहरा दिया। कनाडा में भारत के उच्चायु्क्त संजय कुमार वर्मा ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा दिए गए हर एक सबूत पर गंभीरता से गौर करेगा। उन्होंने कहा कि हत्या के इस मामले में सहयोग से भारत ने मना नहीं किया है। भारत ने हमेशा कहा है कि अगर आपके पास कोई ठोस सबूत है तो हमें दीजिए। साथ ही उन्होंने कनाडा के आरोपों पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि क्या इसे ही यहां (कनाडा में) रूल ऑफ लॉ (कानून का राज) कहते हैं। उन्होंने कनाडा से अपने आरोपों के समर्थन में सबूत देने को कहा।
यह बातें उन्होंने कनाडा के एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहीं। इंटरव्यू में कनाडा की एंकर ने उनसे सवाल किया कि अगर निज्जर की हत्या में भारत का हाथ नहीं है तो वह जांच से पीछे क्यों भाग रहा है। संजय कुमार ने इसपर कहा कि भारत कभी भागा नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या आप इसी को कानून का राज कहते हैं, जिसमें किसी को बिना जांच के ही दोषी करार दे दिया जाए। आप किसी को दोषी बताकर फिर सहयोग करने के लिए कहेंगे तो वह इसका क्या जवाब देगा?
देखें-कनाडा ने भारत पर क्या आरोप लगाया
ये भी पढ़ें-क्या आपको भी हुआ था Covid-19? ब्रेन पर पड़े असर को लेकर वैज्ञानिकों ने किया बड़ा दावा
क्या है दोनों देशों के बीच तनाव की वजह
बता दें कि कनाडा के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के संबंध बहुत खराब हो गए हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए कि कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज करते हुए इसे गलत बताया था। इसके बाद कनाडा ने एक सीनियर भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने के लिए कह दिया। भारत ने भी जैसे को तैसा कदम उठाया और कनाडा के एक राजनयिक को बाहर निकाल दिया। भारत ने कनाडा की वीजा सेवाओं को भी रद्द करते हुए उसके 41 राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा था। 18 जून को कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें-Explainer: पैसे के लिए इस हद तक गिर गया पाकिस्तान, 2 लाख 30 हजार दो और छोड़ दो देश! समझिए पूरा मामला
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
4 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
10 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
11 hrs agoLIVE: यूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
16 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
16 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines