हाल के दिनों में पाकिस्तान के अधिकारियों की तरफ से आ रहे बयानों पर भारत ने जवाब दिया है। भारत ने बताया कि पाकिस्तान लड़ाई भड़काने वाले बयान दे रहा है और उसे किसी भी दुस्साहस के दर्दनाक नतीजे भुगतने होंगे। पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। अब इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है।
विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत विरोधी बयानबाजी चल रही है। यह सब लड़ाई भड़काने वाले बयान हैं। पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छुपा सके, इसके लिए बार-बार भारत के खिलाफ बयान बाजी करता है। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी है कि वे अपने बयान पर थोड़ा संयम रखें। क्योंकि इसका फिर दर्दनाक होगा।
पीएम शहबाज ने दी थी भारत को धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत को उनके देश का एक बूंद पानी नहीं मिलेगा। पाक ने यह बयान तब दिया था जब भारत ने सिंधु जल समझौता को निलंबित करने का फैसले लिया था।
बता दें, पाकिस्तान के पीएम ने कहा था कि अगर आप पानी रोकने की धमकी देंगे, तो आप भी पाकिस्तान से एक बूंद पानी नहीं ले सकते हैं। अगर भारत ऐसा कुछ करता है तो उसे कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
इतना ही नहीं पीएम शहबाज शरीफ के बयान से पहले भी आसिफ अली जरदारी से लेकर बिलावल भुट्टो तक ने भारत के खिलाफ हमेशा बयान दिया है। सभी ने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत की कड़ी निंदा की थी।
भारत-अमेरिका के रिलेशन पर क्या बोले प्रवक्ता रणधीर
वहीं, प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत-अमेरिका के रिलेशन पर कहा कि दोनों में साझेदारी म्यूचुअल रिस्पेक्ट के बेस्ड पर है और इसी पर आगे बढ़ती रहेगी। दोनों ही बहुत मजबूत देश हैं और इनके बीच डिफेंस सहयोग काफी मजबूत है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर फायरिंग, 3 की मौत, 60 से ज्यादा लोग घायल
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
31 mins ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
6 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
13 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
13 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
16 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines