India Canada tension latest update:भारत और कनाडा के बीच लगातार खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच फाइव आइज अलायंस की चर्चा तेज होने लगी है। लेकिन ये क्या अलायंस है, इसकी क्या अहमियत है…इसको लेकर विस्तार से जानने की जरूरत है। फाइव आइज अलायंस एक इंटेलिजेंस संगठन का नाम है, जिसकी काफी पुरानी अवधारणा है। इस संगठन में यूएसए, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। निज्जर की हत्या के लिए भारत को दोषी ठहराने के बाद फाइव आइज अलांयस ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का पक्ष नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें-कनाडा बन रहा आतंकियों का बड़ा पनाहगार; कहीं खुद के लिए ही चुनौती न बन जाएं खालिस्तानी
सिर्फ अलायंस के मेंबर्स की ओर से कहा गया है कि सभी दावों की जांच होनी चाहिए। ये अलायंस सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भी एक्टिव था। जब अमेरिका और यूके के कोड ब्रेकर्स आपस में बैठक किया करते थे। तब दोनों देशों का उद्देश्य था कि कैसे भी करके जंग को खत्म किया जाना चाहिए। इसके बाद 1948 में इसमें कनाडा की एंट्री हो गई। बाद में एक समझौता हुआ और 1956 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी इसके मेंबर बन गए। इसके बाद इस संगठन को फाइव आइज अलायंस कहा जाने लगा। आपको बता दें कि ये अलायंस सिर्फ पांच देशों के ही आपस में सीक्रेट शेयर करने को लेकर खासियत रखता है।
शीत युद्ध में अलायंस की रही अहम भूमिका
रूस से जब अमेरिका का शीत युद्ध चल रहा था तो फाइव आइज अलायंस ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। यह अलायंस सिर्फ अपने हित के मुद्दों के लिए काम करता है। खालिस्तानी आतंकी की मौत के मामले ट्रूडो ने सोचा था कि फाइव आइज अलायंस उनका पक्ष लेगा। लेकिन अलायंस की ओर से सीमित शब्दों में नपे तुले बयान ही दिए गए। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके ने चिंता की बात कहते हुए ध्यान रखने की बात कही।
अलायंस का दायरा बढ़ाने की मांग तेज
वहीं, अमेरिकी संसद में अलायंस का दायरा बढ़ाने की बात भी उठ चुकी है। प्रस्ताव पेश किया जा चुका है कि मेंबर्स बढ़ाने होंगे। कहा जा रहा है कि अलायंस में भारत, जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया का नाम शामिल किया जा सकता है। अमेरिका हर हाल में अब चीन और रूस से आगे रहना चाहता है। जिसके लिए वह दूसरे देशों से मिलकर चलने को जरूरी मानता है। हालांकि अभी आगे बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई है।
संबंधित खबरें
9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
1 hr agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
3 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
4 hrs agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
5 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
7 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
8 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
9 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
11 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
11 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines