India Canada Conflict Indian Visa Service: पिछले कई दिनों से कनाडा और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि पहली पहल भारत ने की है तो उसके जवाब में कनाडा ने एक अच्छा मैसेज दिया है। कनाडा ने गुरुवार को कुछ वीजा संबंधी सेवाओं को फिर से शुरू करने के भारत के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि यह कदम कनाडाई लोगों के लिए चिंताजनक समय के बाद अच्छा संकेत है। कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि वीजा सेवाओं का निलंबन कभी नहीं होना चाहिए था।
न्यूज साइट एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की ओर से देश के अधिकारियों पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी थीं। कनाडा की सीटीवी न्यूज ने मंत्री के हवाले से कहा कि हमारी भावना यह है कि निलंबन पहले कभी नहीं होना चाहिए था।
कई समुदायों में था भय कामाहौल
उन्होंने कहा कि वास्तव में चिंताजनक राजनयिक स्थिति ने कई समुदायों में भय पैदा कर दिया है। कनाडा के आपातकालीन तैयारी मंत्री हरजीत सज्जन ने इस कदम का स्वागत किया लेकिन कहा कि वह इन सेवाओं को फिर से शुरू करके भारत की ओर से भेजे जा रहे संदेश पर अटकलें नहीं लगाएंगे। कनाडा में भारत के उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि कनाडाई नागरिकों के लिए कुछ प्रकार के वीजा आवेदनों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: 22 साल का इजराइली हीरो; 7 बार ‘मौत’ को लपक कर फेंका, 8वीं बार किस्मत दे गई धोखा
18 सितंबर को हुई थी खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या
बता दें कि खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय एजेंटों पर उसकी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। हालांकि भारत ने इन आरोपों को बेतुका कहते हुए खारिज कर दिया था। सज्जन ने आज कहा कि ओटावा अभी भी हत्या में भारत से मदद मांग रहा है। नई दिल्ली ने एंट्री वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा जैसी सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
एक अधिकारी ने न्यूज साइट एचटी को बताया कि कनाडाई अधिकारियों की ओर से अपने राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा पर नई दिल्ली की चिंताओं के प्रति अधिक प्रतिक्रिया दिखाने के बाद भारत ने वीजा सेवाएं फिर से शुरू कीं। यह 10 दिनों तक चली कई स्तरों पर चर्चा के बाद आया।
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
2 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
2 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
2 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
15 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
18 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
20 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines