Imran Khan last post: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लाखों फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं. ऐसा इसलिए कि अफगानिस्तान के मीडिया ने दावा किया था कि जेल के अंदर इमरान खान की मौत हो गई है, वहीं जेल अधिकारियों ने दावे का खंडन करते हुए इमरान को जेल के अंदर बिल्कुल स्वस्थ बताया था. वहीं, अदालत ने भी परिवार और पार्टी के सदस्यों को जेल में इमरान खान से मिलने की अनुमति देने से इनकार किया है. ऐसे में इमरान खान की ओर से सोशल मीडिया पर 23 दिन पहले की उनकी आखिरी पोस्ट अचानक चर्चा में आ गई है. पोस्ट में एक व्यक्ति, असीम मुनीर का बार-बार ज़िक्र है.
इमरान खान की पोस्ट में आसिम मुनीर का जिक्र
इसी साल 5 नवंबर 2025 को इमरान खान के आधिकारिक एक्स हैंडल @ImranKhanPTI पर शेयर पोस्ट में आसिम मुनीर का नाम लेकर उनपर निशाना साधा गया है. इमरान खान लिखते हैं कि इस समय हमारे देश में संविधान या कानून का राज नहीं है, पाकिस्तान में केवल आसिम कानून चल रहा है. इमरान खान ने आसिम मुनीर को इतिहास का सबसे अत्याचारी तानाशाह और मानसिक रूप से अस्थिर करार दिया और उनके कार्यकाल को आज तक का सबसे भ्रष्ट और हिटलरशाही करार दिया. 23 दिन पहले इमरान खान ने यह पोस्ट अपने एक्स हैंडल पर शेयर की थी. इसके बाद से उनका कोई नया पोस्ट नहीं आया है.
इमरान खान ने कब की थी ये पोस्ट?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी की अदियाला जेल में अपनी बहन से मुलाकात के बाद 5 नवंबर को इमरान खान की ओर से पोस्ट की गई ये टिप्पणी पाकिस्तानी नेता की मौजूदा स्थिति के बारे में सुराग दे सकती है. इमरान खान की पोस्ट से यह समझना लगभग नामुमकिन है कि उन्होंने किसकी ओर इशारा किया, हालांकि उनकी पोस्ट में एक आदमी का जिक्र सीधे तौर पर आसिम मुनीर की ओर इशारा है. खान ने पोस्ट में उनका ज़िक्र छह बार किया. इमरान के पोस्ट में यह भी दावा था कि पाकिस्तान में ‘संविधान या क़ानून का कोई राज नहीं है’, सिर्फ़ ‘असीम क़ानून’ का राज है. अंत में कहा कि ‘सारी शक्ति एक आदमी के हाथ में है’.
यह भी पढ़ें: इमरान खान ही नहीं, पहले भी ये बड़े नेता बन चुके हैं पाकिस्तानी सेना का ‘शिकार’, एक को हुई थी फांसी
जेल प्रशासन इमरान को सामने क्यों नहीं ला रहा?
इमरान खान के फैंस की टेंशन लाजिमी भी है, क्योंकि न तो इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने दिया जा रहा है और न उनकी एक झलक दिखाई जा रही है. 24 दिन में कोई ऐसा शख्स सामने नहीं आया कि जिसने इमरान खान को देखा हो. ऐसे में खान का 5 नवंबर का ट्वीट बेहद महत्वपूर्ण है. यह तो जगजाहिर है कि असीम मुनीर के लिए इमरान खान को सलाखों के पीछे रखना एक निजी लड़ाई है. उनकी दुश्मनी बरसों पुरानी है. केवल जेल प्रशासन ने इमरान खान को बिल्कुल ठीक बताया, जबकि पाकिस्तान सरकार इस मुद्दे पर खामोश है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में क्या छिपा रही सरकार? रातभर PTI का प्रदर्शन, जेल की दहलीज पर क्यों खड़े बहन-बेटा
संबंधित खबरें
हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 hr agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
2 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
4 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
4 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
5 hrs agoLIVE: दिल्ली CM के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक जारी
8 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
8 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
8 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
8 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines