Imran Khan Ex-wife Formed A New Party: पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अटकलों के बीच रेहम खान ने सच में राजनीति में एंट्री मार ली है। दरअसल, रेहम खान ने खुद की नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। उनकी पार्टी का नाम पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी (PRP) रखा है। अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करते हुए रेहम खान ने कहा कि यह एक पार्टी नहीं बल्कि एक आंदोलन है।
रेहम खान की नई पार्टी का ऐलान
अपनी नई पार्टी का ऐलान रेहम खान ने मंगलवार को कराची के प्रेस क्लब में किया। इस दौरान रेहम खान ने बताया कि उनकी पॉलिटिकल पार्टी का नाम पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी (PRP) होगा, जो सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन होगा। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी का मकसद सही लोगों को संसद और विधानसभा में पहुंचाना है, ताकि कानून सुधार के लिए लड़ा जाए, जिसका फायदा देश की जनता को हो। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी की शुरुआत हो रही है। रेहम खान ने कहा कि उनकी लड़ाई महिलाओं और किसानों के हक के लिए है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जल्द होगी TRE-4 परीक्षा
ठीक से काम नहीं कर रही पाकिस्तान सरकार
पत्रकारों द्वारा रेहम खान के विदेश में रहने वाले सवाल का जवाब देते हुए रेहम ने कहा कि पूरा पाकिस्तान उनका घर है। उनकी पार्टी किसी तरह की राजनीति नहीं बल्कि समाज में सुधार के लिए किया जा रहा एक आंदोलन है। इसका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि फिर से पाकिस्तान के लोगों में उम्मीद और सम्मान का भाव जागे। इसके साथ ही रेहम खान ने कहा कि पाकिस्तान की अभी की सरकार ठीक से काम नहीं कर रही है।
10 महीने बाद ही हुआ तलाक
बता दें कि रेहम खान और इमरान खान की शादी साल 2014 में हुई थी। वह इमरान खान की दूसरी पत्नी थीं। लेकिन, रेहम खान और इमरान खान की ये शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और 10 महीनों बाद दोनों का तलाक हो गया है। इमरान खान से तलाक के बाद रेहम खान ने साल 2018 में अपनी बायोग्राफी भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने इमरान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में विस्तार से बताया है। रेहम खान का जन्म लीबिया में हुआ। वह पाकिस्तान के पश्तून परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
6 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
11 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
18 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
19 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
21 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines