Imran Khan Arrest: इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अल-कादिर ट्रस्ट मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने आज इमरान खान को 2 हफ्ते की जमानत दे दी है। शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ बेल दी। हालांकि हाईकोर्ट के बाहर पंजाब पुलिस और रेंजर्स की टीम चार दूसरे केसों में खान की गिरफ्तारी के लिए तैयार खड़ी है।
इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने तोशाखाना केस पर स्टे लगाकर इमरान खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने निचली अदालत में केस की सुनवाई पर रोक लगाई है। अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तारी के बाद कल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह रिहा किए गए थे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद निचली अदालत में अब तोशखाना केस की सुनवाई नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान को मिली राहत पर शहबाज शरीफ का बयान आया है।
सुप्रीम कोर्ट पर शहबाज ने उठाया सवाल
शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान के लिए सुप्रीम कोर्ट दीवार बन गया है। उन्होंने कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन अदालत ने यह नहीं पूछा कि इमरान ने क्या भ्रष्टाचार किया है। पाक पीएम ने कहा कि अदालत की वजह से ही देश की यह हालत हुई है।
प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा- इमरान खान चाहते हैं कि पाकिस्तान हर सूरत में डिफॉल्ट हो जाए। 1971 में मुल्क दो टुकड़े हुआ था। फिर बेनजीर का कत्ल हुआ। सबको मालूम था कि कौन गुनहगार है। इसके बावजूद फौज के ठिकानों पर हमले नहीं हुए। फिर हमने 9 मई को ये हमले भी देख लिए। इमरान खान नियाजी अदालतों का कितना लाडला है, जरा गुरुवार का मंजर याद कीजिए। चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान उमर अता बंदियाल ने उससे खुद उठकर कहा- आपको देखकर बहुत खुशी हो रही है। ये हिस्ट्री में कभी नहीं हुआ।
अबतक 8 लोगों की मौत
इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बायोमैट्रिक रूम से नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के वारंट पर पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में की गई थी। सरकार का आरोप है कि यह 60 अरब पाकिस्तानी रुपए का घोटाला है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, सेना के ऑफिस समेत कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
5 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
7 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
8 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
10 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines