Mohammed Mokhbar Become Next President of Iran: ईरान के प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी के हेलीकाॅप्टर की हार्ड लैंडिंग के बाद से ही देश में दुआओं को दौर जारी है। इस बीच ईरान के नेताओं की आपातकालीन बैठक चल रही है। जिसमें खोजी अभियान को लेकर रणनीति तय हो रही है। वहीं एजेंसियों की मानें तो खराब मौसम के कारण बचाव कार्य सही से नहीं हो रहा है। उधर ईरानी नेता हादी नसरल्लाह ने कहा कि अगर इस घटना में इजराइल का हाथ हुआ तो वह दुनिया का नक्शा बदल देगा।
ईरानी मीडिया के मुताबिक अगर कोई अनहोनी होती है तो ईरान के वाईस प्रेसिडेंट मोहम्मद मोखबर, रईसी की जगह ले सकते हैं। बता दें कि रईसी ईरान के कट्टरपंथी नेता माने जाते हैं। उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का करीबी माना जाता हैं। राजनीति में आने से पहले मोखबर एक एनजीओ का काम संभालते थे। ये एनजीओ उन्होंने रईसी के आदेश पर बनाया था। जिसकी स्वीकृति अमेरिका ने भी दे रखी थी।
ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर
ईरान के 7वें वाईस प्रेसिडेंट बने थे मोखबर
बता दें कि मोखबर ईरान में नंबर 2 की पोजिशन पर हैं। वे रईसी के काफी करीबी माने जाते हैं। प्रशासन पर भी उनकी पकड़ है। मोखबर ईरान 8 अगस्त 2021 में ईरान के 7वे उपराष्ट्रपति बने थे। वे इस पद पर आने से पहले सिना बैंक के अध्यक्ष और खुजेस्तान के डिप्टी गवर्नर भी रह चुके हैं। 1955 में जन्मे मोखबर दो बार डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने मैनेजमेंट और एमए में डाॅक्टरेट किया है।
मोखबर पर अमेरिका ने 2010 में ईरानी परमाणु कार्यक्रम में संलिप्तता के चलते प्रतिबंध लगाया था। हालांकि 2 साल बाद अमेरिका उनको प्रतिबंधित सूची से बाहर निकाल दिया था। रईसी की तरह मोहम्मद की भी ईरान में कट्टरपंथी नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ेंः क्रैश होने के बाद नहीं मिल रहा ईरानी प्रेसिडेंट का हेलीकाॅप्टर, तलाश में जुटी 40 टीमें
ये भी पढ़ेंः फिलीपींस की मेयर पर लगा चीन की जासूस होने का आरोप, कुंडली निकालने में जुटी जांच एजेंसियां
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
12 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
13 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
17 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
21 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines