अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए गए थे. उन्होंने ऐसी रिपोर्ट्स को “राजद्रोही, शायद देशद्रोही” बताया है. देर रात उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और अन्य मीडिया हाउस की उन रिपोर्ट्स पर गुस्सा जाहिर किया है, जिनमें कहा गया था कि 79 वर्ष की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप की गति धीमी हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने इन रिपोर्ट्स को लेकर करीब 500 शब्दों की एक लंबी पोस्ट लिखी है, “मेरी जितनी मेहनत करने वाला कभी कोई राष्ट्रपति नहीं रहा. मैं सबसे ज्यादा घंटे काम करता हूं. और उसके नतीजे भी सबसे अच्छे हैं.”
साथ ही उन्होंने कहा, “‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ और दूसरे मीडिया हाउस संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए फर्जी रिपोर्ट्स छापते रहते हैं, मैं मनाता हूं कि ये करना राजद्रोह, शायद देशद्रोह भी है.”
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने कई लंबी और उबाऊ मेडिकल जांच भी करवाई हैं, जिसमें उनका रिजल्ट बिल्कुल सही आया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे राष्ट्रपतियों ने कभी भी ऐसी रिपोर्ट्स नहीं करवाईं. उन्होंने कहा कि इस देश के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ऐसी ‘झूठी और पक्षपाती’ रिपोर्ट्स छापना बंद कर दे.
गौर करने वाली बात यह है कि ट्रंप पहले मीडिया पर खुद आरोप लगाते रहते थे, कि वे बाइडेन के गिरते स्वास्थ्य को लेकर कोई खबर नहीं छापते. बाइडेन ने खराब स्वास्थ्य की वजह से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था. ट्रंप खुद भी बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर उन पर निशाना साधते रहते थे.
क्या था रिपोर्ट में
न्यूयॉर्क टाइम्स में नवंबर महीने में एक लेख छपा था. इसमें दावा किया गया था कि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल की तुलना में सार्वजनिक कार्यक्रम, घरेलू यात्रा और काम के घंटे काफी कम कर दिए हैं. इस रिपोर्ट को लेकर ट्रंप और व्हाइट हाउस ने नाराजगी जाहिर की थी.
अखबार का क्या कहना है?
न्यूज एजेंसी AFP ने न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रवक्ता निकोल टेलर के हवाले से लिखा है, अमेरिका के लोगों को उन नेताओं के स्वास्थ्य के बारे में जानने का हक है, जिन्हें वे चुनते हैं. ट्रंप उनसे पहले के राष्ट्रपतियों के स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग को सही मानते थे, हम उनकी खबरें भी वैसे ही छाप रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी खबर राष्ट्रपति के करीबी लोगों और चिकित्सा विशेषज्ञों से मिली जानकारी के आधार पर है.
संबंधित खबरें
'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 mins agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
6 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
10 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
11 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
15 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 day agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines