Search Stolen Car Via Google Earth, Snapchat: एक शख्स की कार चोरी हो गई थी। उसने पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन इस बीच अपने स्तर पर कार की तलाश करते हुए उसे सफलता मिल गई। उसने गूगल अर्थ और स्नैपचैट का इस्तेमाल करके खुद ही अपनी चोरी हुई कार ढूंढ ली। वह शख्स ब्रिटेन का रहने वाला इंजीनियर है और उसका नाम जेय रॉबिन्सन है। उसकी 23,000 पाउंड (23.31 लाख रुपये) की कार उसके बर्मिंघम वाले घर से चोरी हो गई थी, जिसकी लोकेशन उसने गूगल अर्थ की मदद से ढूंढी, लेकिन चोर ने कार वापस करने के लिए 2 हजार पाउंड मांगे।
यह भी पढ़ें: खो गया है Voter ID Card? ऐसे घर बैठे डाउनलोड करें डुप्लीकेट कार्ड
दोस्त ने पोस्ट देखकर चोर की स्नैपचैट स्टोरी दिखाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेय रॉबिन्सन ऑफिस जाने के लिए निकले थे। जब वे गैराज से कार निकालने लगे देखा कि उनकी फॉक्सवैगन गोल्ड कार और एक और दूसरी कार नहीं थी। रॉबिन्सन ने पुलिस कम्पेंट की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब पुलिस ने रॉबिन्सन की मदद नहीं की तो उन्होंने सोशल मीडिया की मदद ली। उन्होंने अपनी समस्या को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। उन्होंने अपनी चोरी हुई दोनों गाड़ियों की फोटो पोस्ट की। रॉबिन्सन के एक दोस्त जेमी ने पोस्ट देखी और उनको एक स्नैपचैट स्टोरी के बारे में बताया। स्टोरी में बताया गया था कि एक शख्स कार बेचना चाहता है।
यह भी पढ़ें: Students की हुई बल्ले बल्ले! अब ChatGPT से Assignment बनेगी चुटकियों में
चोर ने कार वापस देने के लिए 2 हजार पाउंड मांगे
रॉबिन्सन ने वह स्टोरी देखी तो चोर द्वारा शेयर की गई इमेज को गूगल अर्थ पर लोकेट किया। इससे उस इलाके, सड़क और बिल्डिंग का पता चला गया, जहां कार खड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं चोर से कॉन्टैक्ट किया तो उसने चोरी हुई दोनों कारें वापस करने के लिए 2 हजार पाउंड मांगे, लेकिन रॉबिन्सन ने पुलिस को बुलाया, जिसने बर्मिंघम में रॉबिन्सन के घर से सिर्फ 6 मील दूर खड़ी कारों को बरामद कर लिया। बता दें कि Google Earth का सैटेलाइट मैप किसी भी लोकेशन का 3D व्यू देख सकता हैं। इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रॉबिन्सन ने अपनी कारों को तलाश लिया।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 hr agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
8 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
11 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
20 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines