Hong Kong fire: हांगकांग में 77 साल में आग लगने की सबसे भीषण घटना हुई है. ताई पो जिले में बुधवार दोपहर को लगी एक भयावह आग ने ऊंचे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को अपनी चपेट में ले लिया. 32 मंजिला इमारत के बाहरी हिस्से पर लगे मचान में अचानक आग भड़क उठी. जहां बड़े स्तर पर रेनोवेशन चल रहा था. आग इतनी तेजी से फैली कि कॉम्प्लेक्स के आठ में से सात टावर प्रभावित हो गए. चूंकि मचान पर ज्वलनशील फोम शीट और बांस का इस्तेमाल था. इसलिए कुछ ही देर में आग ने टावर को अपनी चपेट में ले लिया. तेज हवाएं लगातार लपटों को ऊपर धकेलती रहीं, जिससे बचाव कार्य और मुश्किल होता गया. इस भीषण आग में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. 35 मंजिल वाली 8 इमारतें जल गई है. 279 लोग अभी भी लापत है. इस मामले में ठेकेदार समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
55 लोगों की मौत, 279 लोग लापता
गुरुवार सुबह तक आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी और इमारत के अंदर तापमान खतरनाक रूप से अधिक बना हुआ था. इससे फायरफाइटर्स को भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने में भारी दिक्कतें आईं. इस भीषण आग में अब तक 55 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि 279 लोग लापता बताए गए. 900 से अधिक लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों में भेजा गया. इस घटना में एक 37 वर्षीय फायरफाइटर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य गर्मी से बेहोश हो गया. कई निवासी धुएं और जलन से गंभीर रूप से घायल हुए. जिनमें से 29 अभी अस्पताल में भर्ती हैं. रातभर बचाव दल आग से जूझते रहे.
यह भी पढ़ें- सात हाईराइज बिल्डिंगों में भीषण अग्निकांड, हांगकांग में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, 700 लोग बेघर
1980 के दशक में बना था कॉम्प्लेक्स
आग की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने हत्या के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जबकि विशेषज्ञ यह जांच रहे हैं कि क्या निर्माण सामग्री और सुरक्षा इंतजाम आवश्यक मानकों के अनुरूप थे. यह कॉम्प्लेक्स 1980 के दशक में बना था और यहां लगभग 4800 लोग रहते थे. घटना के समय बड़े पैमाने पर मरम्मत का कार्य जारी था. हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉन ली ने घोषणा की कि सरकार फिलहाल आपदा प्रबंधन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेगी और 7 दिसंबर के होने वाले चुनावों से जुड़ी सार्वजनिक गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी जाएंगी. वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें- अमेरिका में ‘व्हाइट हाउस’ पर बड़ा हमला, दो नेशनल गार्ड को लगी गोली; 500 अतिरिक्त गार्ड्स की तैनाती का आदेश
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
6 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
14 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines