बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में एक हिंदू शख्स की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था. 55 वर्षीय लिटन चंद्र घोष, बारानगर रोड पर ‘बैशाखी स्वीटमीट एंड होटल’ नाम से मिठाई की दुकान चलाते हैं. यहीं पर यह विवाद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 11 बजे दुकान में मासूम मियां और दुकान के 17 वर्षीय कर्मचारी अनंत दास के बीच एक मामूली बात पर कहासुनी हो गई. बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई.
इसके तुरंत बाद, मासूम के माता-पिता, मोहम्मद स्वपन मियां और मजेदा खातून वहां पहुंचे और वो भी झगड़ा करने लगे. लिटन घोष ने अनंत दास को बचाने और उन लोगों को शांत करने के लिए दखल दिया, लेकिन उन पर भी हमला कर दिया गया. उनके सिर पर फावड़े से वार किया गया और चोट के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने स्वपन मियां, मजेदा खातून और मासूम मियां को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्ध हिरासत में हैं और कानूनी कार्रवाई चल रही है.
यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हुई हत्या, पीट-पीटकर मार डाला
लिटन घोष की हत्या से स्थानीय समुदाय में गुस्सा है. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को बांग्लादेश में एक अन्य हिंदू व्यक्ति की एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी. 30 वर्षीय रिपन साहा पेट्रोल पंप पर काम करते थे. उसने वाहन को बिना पैसे दिए जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन कार ने कथित तौर पर उसे कुचल दिया और फरार हो गई.
बता दें, बांग्लादेश में काफी समय से हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे का नया वीडियो आया सामने; घुटनों पर बैठा हमलावर, दर्द बयां करते कैप्टन स्मित मच्छार
22 mins ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज समेत कई AAP नेता, कर रहे थे जंतर-मंतर जाने का
2 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
3 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
4 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
11 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
12 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
17 hrs ago'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, भारत ने भी शुरू की जांच
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines