Donald Trump Gaza Peace Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना को हमास ने रिजेक्ट कर दिया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने शांति योजना को मंजूरी दे दी है. हमास ने योजना को यह कहते हुए रिजेक्ट किया कि इसके लागू होने से उनके अधिकारों का हनन होगा और प्लान में उनके लिए कोई राहत नहीं है, वहीं UNSC ने कहा है कि गाजा पट्टी में इंटरनेशनल स्टैब्लाइजेशन फोर्स (ISF) तैनात होने से सुरक्षा बहाल होगी और हथियार जब्त किए जाएंगे, वहीं हमास निरस्त्रीकरण के प्रावधान से खुश नहीं है.
यह भी पढ़ें: हमास-इजरायल सीजफायर के बाद 47 बार उल्लंघन, दोनों देशों ने एक दूसरे पर लगाए ये आरोप
हमास ने इसलिए रिजेक्ट किया पीस प्लान
हमास ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा पीस प्लान को लागू करने के फैसले को खारिज कर दिया है. हमास ने कहा कि गाजा पीस प्लान से उनके अधिकारों की पूर्ति नहीं होती है. वहीं यह प्रस्ताव फिलिस्तीनियों के अधिकारों का हनन करता है और उनकी मांगों को भी अनदेखा करता है. अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा पर एक इंटरनेशनल ट्रस्ट थोपने का प्रयास किया जा रहा है. अमेरिका हमास को निरस्त्र करने का प्रयास कर रहा है, जो बिल्कुल मंजूर नहीं है. गाजा में जो अंतर्राष्ट्रीय फोर्स तैनात होगी, उसका मुख्य काम ही हमास को निरस्त्र करना है.
यह भी पढ़ें: ‘शुक्र है, गाजा में कत्लेआम रुका’, जंग रुकवाने और मध्य पूर्व के नेताओं को एकजुट करने पर क्या बोले ट्रंप?
इजरायल और हमास में हो गया है युद्धविराम
बता दें कि UNSC में जब गाजा पीस प्लान पर सहमति के लिए वोटिंग कराई गई तो रूस और चीन ने विरोध करते हुए वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. वहीं बाकी 13 मेंबर्स ने शांति योजना का समर्थन किया. UNSC के सदस्यों ने गाजा पीस प्लान के उस प्रावधान को खास अहमियत दी, जिसके तहत गाजा में अस्थायी सरकार के तौर पर बोर्ड ऑफ पीस स्थापित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति ट्रंप खुद करेंगे. इजरायल और हमास की 2 साल से चल रही जंग खत्म करवाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पीस प्लान प्रस्तावित किया था, जिसे दोनों पक्षों ने मंजूरी दे दी थी.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप रोकेंगे गाजा में जंग, युद्धविराम के लिए शांति योजना की घोषणा, देखें क्या है US प्रेसिडेंट का प्लान?
दोनों पक्षों में हुई थी 2 दौर की शांति वार्ता
गाजा पीस प्लान पर सहमति के दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता हुई थी, जिसके पहले फेज में इजरायल ने गाजा से अपनी सेना हटा ली थी. फिलीस्तीनी बंधकों को रिहा किया था और युद्धविराम का ऐलान किया था. बदले में गाजा ने इजरायली बंधकों को रिहा किया था. मृतकों के शव लौटाए थे और युद्धविराम का ऐलान किया था, लेकिन दूसरे फेज की शांति वार्ता के दौरान गाजा ने निरस्त्रीकरण का विरोध करते हुए प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया, लेकिन अब UNSC की मंजूरी मिलने के बाद गाजा पीस प्लान प्रस्ताव से कानूनी रूप से स्वीकृत अंतराष्ट्रीय अध्यादेश बन गया है.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
10 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines