First Swine Flu Case In Human Being: पहले कोरोना ने पूरी दुनिया में आतंक मचाया। अब जहां चीन में माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया आतंक मचा रहा है, वहीं ब्रिटेन ने भी दुनिया को डराना शुरू कर दिया है। दरअसल, ब्रिटेन में स्वाइन फ्लू के H1N2 स्ट्रेन से संक्रमित शख्स मिला है। यह सूअरों में मिलने वाला स्ट्रेन है, लेकिन पहली बार किसी इंसान को इस स्ट्रेन का स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसकी पुष्टि UK की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने भी कर दी है। उत्तरी यॉर्कशायर में एक युवक को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। टेस्ट किया गया तो उसमें स्वाइन फ्लू का H1N2 स्ट्रेन मिला। संक्रमित युवक का सूअरों से संपर्क या कोई कनेक्शन भी नहीं मिला है, यानी अभी तक इस स्ट्रेन का सोर्स नहीं मिला है। वहीं अभी यह भी पता नहीं चला है कि इंसान में मिला स्वाइन फ्लू का यह H1N2 स्ट्रेन कितना संक्रामक है और ब्रिटेन में इसके कितने केस और हो सकते हैं। ऐसे में अभी यह कहना भी जल्दबाजी होगा कि यह महामारी है।
बीमारी के कारण दुनिया में पहले लग चुकी इमरजेंसी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2009 में अमेरिका के मिशिगन में एक नाबालिग को स्वाइन फ्लू हुआ था। स्वाइन फ्लू सांस की संक्रामक बीमारी है। पहला केस मिलने के बाद डॉक्टरों ने इस फ्लू के 3 स्ट्रेन H1N1, H1N2 और H3N2 पता लगाए। यह बीमारी खासकर सूअरों को होती है, लेकिन अगर इंसान सूअरों के संपर्क में आता है तो यह उन्हें भी संक्रमित कर सकता है। इसी वजह से सर्दी के मौसम में स्वाइन फ्लू ने दुनियाभर में इंसानों को अपनी चपेट में लिया। 2009 में स्वाइन फ्लू के H1N1 स्ट्रेन की चपेट में आने से ब्रिटेन में 474 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद दुनिया भर में इस बीमारी को लेकर इमरजेंसी लग गई थी। 2005 में H1N2 के दुनियाभर में केवल 50 मरीज स्पॉट हुए थे। इस बार ब्रिटेन में H1N2 स्ट्रेन का केस मिला है, जिसने इंसान को संक्रमित किया, हालांकि वह स्वस्थ हो चुका है, लेकिन क्योंकि स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है, इसलिए बीमारी से और लोगों के संक्रमित होने का खतरा मंडरा गया है।
संक्रमण को फैलने से रोका तो नहीं बनेगी महामारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूर पालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है कि अगर किसी सूअर को फ्लू हो तो तुरंत रिपोर्ट किया जाएगा। UK की हेल्थ सिक्योरिटरी एजेंसी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी इसकी जानकारी दे दी है, जबकि संगठन पहले ही चीन के निमोनिया से डील करने में जुटा है। ऐसे में अब इस नई बीमारी ने टेंशन बढ़ा दी है। रेगुलर इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के लक्षण बहुत मिलते-जुलते हैं। गर्मी में और मानसून के मौसम में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ जाते हैं। हालांकि इस बीमारी से बचाव की वैक्सीन है। एंटीवायरल उपचार भी किया जा सकता है। साफ-सफाई का ध्यान रखकर और मास्क पहनकर इसका संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है, लेकिन क्योंकि यह संक्रामक बीमारी है, इसलिए महामारी बनकर भी फैल सकती है। बुखार, सिरदर्द, डायरिया, खांसी, छींक आना, ठंड लगना, गले में खराश, थकान, नाक ब्लॉक होना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
हूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
16 mins agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
3 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
4 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
6 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
13 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
14 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
22 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines