Emergency assistance H-1B visa fee queries: H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी पर भारतीय प्रोफेशनल्स की परेशानियों और सवालों को देखते हुए अमेरिकी स्थित भारतीय दूतावास ने एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. भारतीय नागरिक इस नंबर पर फोन लगा कर H-1B वीजा फीस संबंधी अपने किसी प्रश्न का उत्तर ले सकते हैं. इसके साथ ही दूतावास ने ये भी स्पष्ट किया कि यह नंबर केवल H-1B वीजा फीस संबंधी सवालों के जवाब देने के लिए है ये सामान्य प्रश्नों के लिए नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा देश में H-1B वीजा आवेदनों पर प्रति वर्ष 100000 अमेरिकी डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) का शुल्क लगाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. खासकर अमेरिका में रहे भारतीय प्रोफेशनल्स इस चिंता में हैं कि अब उनका भविष्य क्या होगा, वह अमेरिका में आगे कैसे रहेंगे? इसी के साथ नौकरी के लिए अमेरिका जाने की चाह रखने वाले भारतीय युवा खासकर आईटी फ्रोफशनल्स अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं.
दूतावास ने क्लीयर किया कि यह नंबर सामान्य प्रश्नों के लिए नहीं है
इसी सब ऊहापोह के बीच भारतीय दूतावास ने इस स्थिति में अपने नागरिकों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए हैं. दूतावास ने एक आपातकालीन सहायता नंबर (+1-202-550-9931, व्हाट्सएप सहित) जारी किया है, जिसका यूज केवल भारतीय नागरिक आपात स्थिति में कर सकते हैं. दूतावास ने क्लियर किया कि यह नंबर सामान्य प्रश्नों के लिए नहीं है, इस पर केवल H-1B वीजा फीस बढ़ोतरी संबंधी सवालों के ही जवाब मिलेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है.
भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों पर क्या पड़ेगा असर?
जानकारी के अनुसार अमेरिका में करीब 70% से अधिक H-1B visa भारतीय नागरिकों को जारी किए जाते हैं. ऐसे में ट्रंप के वीजा की फीस संबंधी इस फरमान से भारतीय आईटी पेशेवरों और भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों पर व्यापक प्रभाव डालने की आशंका जताई जा रही है. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास ने ये कदम उठाया है.
क्या मौजूदा वीजाधारकों या रिन्यू पर लागू होगा नया नियम?
मीडिया में बयान जारी कर एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह नया शुल्क केवल नए एच-1बी वीजा आवेदनों पर लागू होगा न कि मौजूदा वीजाधारकों या रिन्यू पर. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग भारत या अन्य देशों की यात्रा पर हैं उन्हें अमेरिका लौटने की जल्दबाजी करने या 100000 डॉलर का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप के नए फरमान के खिलाफ कोर्ट जा सकता है भारत? H1B Visa पर भारतीय आईटी पेशेवरों के पास ये अधिकार
संबंधित खबरें
तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 hr agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
10 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
15 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
16 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
17 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
17 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
22 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines