Guyana Fire: गुयाना में एक माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में छह छात्रों राजधानी जॉर्जटाउन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 छात्रों का घटनास्थल से रेस्क्यू किया गया है।
ये भी पढ़ेंः जो बाइडेन ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, बोले- वे अमेरिका में काफी लोकप्रिय हैं, मुझे उनका ऑटोग्राफ लेना चाहिए
गुयाना फायर सर्विस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय शहर महदिया में छात्रावास की इमारत आग की लपटों में पूरी तरह से घिरी हुई थी। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि 14 बच्चों की घटनास्थल पर जबकि पांच छात्रों की मौत अस्पताल में हुई।
आग लगने के कारणों की तलाश जारी
पुलिस संचार विभाग के निदेशक मार्क रामोतार ने कहा कि हादसे में मारे गए 19 छात्रों में से अधिकांश गुयाना के थे।पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने कहा कि वे आग के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Mexico Shootout: मेक्सिको में रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी, 10 रेसर की मौत, 9 घायल
पुलिस बल ने एक बयान में कहा कि एक छात्रा घटनास्थल से भागने में कामयाब रही। उसने बताया कि आग लगने के समय वह सो रही थी, लेकिन जब छात्र चीखने लगे तो उसकी नींद खुली और वह घटनास्थल से सुरक्षित बाहर आ गई। छात्रा ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने घर के बाथरूम में आग देखी जो धीरे-धीरे इमारत के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल गई।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
21 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines