Wolf Terror : भारत के उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला बीते काफी समय से आदमखोर भेड़ियों के आतंक का सामना कर रहा है। कुछ ऐसा ही हाल अमेरिका के गोल्डन स्टेट कहे जाने वाले राज्य कैलीफोर्निया का है जहां भेड़िये की एक खतरनाक प्रजाति ने 100 साल बाद वापसी की है। बता दें कि भेड़िये की इस प्रजाति का नाम ग्रे वुल्फ है और कैलीफोर्निया में पिछले 100 साल से इसे नहीं देखा गया था। अब इस जंगली जानवर की वापसी के बाद वहां नागरिकों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह जानवर इस साल अपनी वापसी के बाद 16 जानवरों की जान ले चुका है।
रिपोर्ट्स के अनुसार कैलीफोर्निया में इस साल करीब 44 ग्रे वुल्फ देखे गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में भेड़ियों ने 40 बच्चों को जन्म भी दिया है। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार कैलीफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ के ग्रे वुल्फ को-ऑर्डिनेटर एक्सेल हनीकट ने बताया है कि राज्य की 58 काउंटी में भेड़ियों के 7 ग्रुप एक्टिव हैं। उल्लेखनीय है कि कैलीफोर्निया में विलुप्तप्राय प्रजाति कानून के तहत ग्रे वुल्फ को प्रोटेक्शन मिलती है। बताया जा रहा है कि सरकार के इसी प्रोग्राम की वजह से लंबे समय बाद ग्रे वुल्फ की यहां वापसी संभव हो पाई है।
ये भी पढ़ें: वो भेड़िया है… बदला जरूर लेगा! ‘दुश्मन’ को न भूलता है न करता माफ
कोई हैरान तो कोई परेशान
यह कानून ग्रे वुल्फ को नुकसान पहुंचाने या हत्या करने को अवैध बनाता है जब तक कि इस जानवर ने इंसानों पर हमला न किया है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स इस घटना को बेहद अचंभे वाला और शानदार बता रहे हैं। लेकिन, बड़ी संख्या में लोगों के बीच डर का माहौल भी बना हुआ है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार इन भेड़ियों ने टेबल रॉक रैंच नामक इलाके में कई जानवरों को अपना शिकार बनाया है। इस रैंच की मैनेजर जेना ग्लियाटो का कहना है कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं, हम कुछ कर नहीं पा रहे हैं। भेड़ियों की बड़ती आबादी आम लोगों और खेती-किसानी के लिए चिंताजनक है।
ये भी पढ़ें: बहराइच में कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया पांचवां आदमखोर भेड़िया
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 hr agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
2 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
10 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
12 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
13 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
16 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
17 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
18 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines