Gen Z Defination all inside detail: नेपाल में एक दिन में हुए सत्ता पलट के बाद सबसे अधिक लोगों की जुबान पर Gen Z का नाम था. कौन हैं ये जेन Z जो प्रदर्शन को लीड कर रहे थे. इनमें न कोई पॉलिटिकल पार्टी से था और न ही कोई कल्चरल आर्गेनाइजेशन से. हैरान मत हों, जेन Z कोई संगठन नहीं, एक जनरेशन ग्रुप को नाम दिया गया है जेन Z, जिनमें 1997- 2012 के बीच जन्मे युवा शामिल हैं. 1901 से शुरू हुए इस जनरेशन ग्रुप की कैटेगिरी को 2039 तक अलग-अलग नाम दिए गए हैं। जानें कैसे वक्त के अनुसार बदली जेनरेशन.
कैसे वक्त के अनुसार बदलती चली गई पीढ़ी?
- ग्रेटेस्ट जेनरेशन: 1901 से 1927 के बीच लोगों की पीढ़ी को ग्रेटेस्ट जेनरेशन का नाम दिया गया.
- साइलेंट जेनरेशन: 1928-1945 के बीच लोगों की पीढ़ी को साइलेंट जेनरेशन के नाम से जाना गया.
- बेबी बूमर्स: 1946- 1964 के बीच जन्मे लोगों को बेबी बूमर्स के नाम पर जाना गया.
- जेनरेशन X: 1965 – 1980 के बीच पैदा हुए लोग जेनरेशन एक्स कहलाए.
- जेनरेशन Y: 1981- 1996 के बीच जन्म लेने वाले जेनरेशन Y ग्रुप में आए.
- जेन Z: 1997- 2012 के बीच जन्मे युवाओं को जेनरेशन जेड के तौर पर जाना गया.
- जेन अल्फा: 2013-2024 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को जेन अल्फा की पीढ़ी में माना है.
- जेन बीटा: 2025-2039 के बीच जिन बच्चों का जन्म होगा, वो जेन बीटा की कैटागिरी में आएंगे.
जेन Z की पीढ़ी में क्या-क्या खासियतें
जनरेशन Z यानी नई पीढ़ी में 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवाओं की लंबी फौज है. दुनिया की करीब 30% वर्कफोर्स बना चुके जनरेशन Z की पीढ़ी डिजिटल पर फोकस है. नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगने के कारण ही यह एक्टिव हुए और एक दिन में नेपाल में सत्ता पलट कर दिया, क्योंकि यह पीढ़ी डिजिटल पर डिपेंड है. इंटरनेट, सोशल मीडिया, स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच जनरेशन Z के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आसान है. एक सर्वे के मुताबिक Gen-Z अपने भविष्य को लेकर पहले से ही भविष्य के बारे में प्लानिंग करके चलते हैं।
Gen-Z के नाम का मतलब भी जानें
आंकड़े बताते हैं कि जनरेशन Z मोबाइल पर ही अधिकतर काम करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया के 81% यूजर Gen-Z हैं। ऑनलाइन प्रोडक्ट खोजना और 85% नए प्रोडक्ट्स के बारे में भी ऑनलाइन सर्च से ही पता लगाते हैं। ऑनलाइन रिव्यू देते हैं। भरोसा करते हैं। जन्म लेने के साथ इंटरनेट, उसके बाद स्मार्टफोन, लगातार तकनीक के क्षेत्र में बदलते अपडेट को देखते हुए भी इस पीढ़ी को Gen-Z कहा जाता है।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
24 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
16 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
16 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines