Adani Power $800 million unpaid dues from Bangladesh: बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब ‘ब्लैकआउट’ का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, यहां दुनिया के अरबपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर लि. देश में बिजली सप्लाई करती है। बांग्लादेश में हाल ही में हुई उथल-पुथल के बाद सरकार ने कंपनी के बकाया पैसे नहीं दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के सरकार पर 800 मिलियन डॉलर यानी करीब 6 हजार 708 करोड़ रुपये बकाया हैं।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगर जल्द ही कंपनी का बकाया नहीं चुकाया गया तो वह बांग्लादेश में बिजली की आपूर्ति रोक सकती है। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है बता दें बीते दिनों बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन किया गया है। वहां हिंसा के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और वह इंडिया आ गई थीं।
ये भी पढ़ें: मैं लड़ूंगा और कांग्रेस जीतेगी… हरियाणा चुनाव को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने किए बड़े दावे
भुगतान नहीं किया तो बंद हाेगी पावर सप्लाई
इससे पहले बांग्लादेश बैंक के नवनियुक्त गवर्नर अहसान एच. मंसूर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि हम इस बारे में अडानी पावर कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि हमें डर है कि अगर हमने कंपनी को भुगतान नहीं किया तो वह पावर सप्लाई बंद कर सकते हैं।
अडानी के अलावा बांग्लादेश को ये कंपनियां करती हैं बिजली सप्लाई
जानकारी के अनुसार अडानी पावर लि.ने 2022 में गोड्डा बिजली परियोजना चालू की थी। यहां बता दें कि अडानी के अलावा पीटीसी इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड समेत इंडिया की अन्य कुछ कंपनियां भी बांग्लादेश को पावर सप्लाई करती हैं। अन्य कंपनियाें का बांग्लादेश पर कितना बकाया है, इस बारे में फिलहाल किसी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: सीएम फेस पर MVA में ठनी! क्या कांग्रेस और शरद पवार ने ठुकरा दी उद्धव ठाकरे की मांग?
ये भी पढ़ें: एनर्जी ड्रिंक ने ले ली MMA फाइटर की जान! ट्रेनिंग के दौरान अचानक गिरा, 10 दिन कोमा में रहा
संबंधित खबरें
सऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
2 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
4 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
6 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
8 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
8 hrs agoLIVE: SC के बाहर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा, सुरक्षाकर्मियों ने रोका
10 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
11 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
20 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines