G-20 Summit 2023: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर करीब तीन साल से अधिक समय से चल रहे तनाव का असर जी-20 सम्मेलन पर भी दिखाई दे सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने पर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति जी-20 सम्मेलन से दूरी बना सकते हैं।
इसके पीछे भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनाव को एक बड़ी और अहम वजह बताया जा रहा है, जो हाल ही में चीन द्वारा मैप जारी करने पर अधिक हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, इस तरह की जानकारी सामने आ रही है कि चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंक भारत दौरे पर जी-20 सम्मेलन में भाग लेने नहीं आएंगे।
चीन के पीएम आ सकते हैं जी-20 में
चीन स्थित एक भारतीय राजनयिक और जी-20 में सरकार के लिए काम करने वाले एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि शी जिनपिंग के स्थान पर प्रधानमंत्री ली कियांग बैठक में बीजिंग का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
यहां पर बता दें कि पिछले दिनों चीन द्वारा जारी आधिकारिक नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने क्षेत्र में दिखाया है। भारत के एतराज पर भी चीन ने इस अपना रुख पुराना वाला ही रखा है और इसे बेहद सामान्य बात कही है। वहीं, भारत अपनी ओर से चीनी मैप को लेकर बयान जारी कर कह चुका है कि चीन का दावा गलत है और अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन भारत का अभिन्न अंग है और ये भारत का ही हिस्सा रहेंगे।
उधर, चीन की इस हरकत को लेकर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा था कि चीन ऐसे बेतुके दावे करता रहता है, ऐसा करना उसकी पुरानी आदत है।
उधर, पड़ोसी देश से आई प्रतिक्रिया में अधिकारी का कहना है कि चीन की संप्रुभता और अखंडता का ध्यान रखते हुए इस नक्शे को जारी किया गया है। हमें उम्मीद है कि संबंधित पक्ष उद्देश्यपूर्ण और शांत रह सकते हैं, और मुद्दे की अधिक व्याख्या करने से बच सकते हैं।
Watch Video: अमेरिका में ‘इडालिया’ से 1000 से अधिक उड़ानें प्रभावित, कई राज्यों में तबाही का मंजर
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines