नई दिल्ली: फ्रांस में किशोर नाहेल एम. की हत्या से भड़की हिंसा पांचवें दिन भी जारी रही। देश में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पुलिस ने दंगों के सिलसिले में 719 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कई दिनों तक तैनात किए गए लगभग 45,000 पुलिसकर्मियों में से 45 पुलिसकर्मी कार्रवाई के दौरान घायल हो गए। फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने रातभर में 719 गिरफ्तारियों की पुष्टि की।
और पढ़िए – फ्रांस में भड़के दंगों के बीच एल्टन जॉन के कार्यक्रम में पहुंचे इमैनुएल मैक्रों, उठे सवाल
स्विट्जरलैंड और बेल्जियम में भी अशांति
जबकि शुक्रवार रात को 1,300 गिरफ्तारियां हुई थीं। इस बीच, फ्रांस में हिंसा की गूंज के बीच पड़ोसी देश स्विट्जरलैंड और बेल्जियम में भी अशांति देखी गई। पुलिस ने कहा कि शनिवार को स्विस शहर लॉजेन में कई दुकानों की खिड़कियां टूट गईं। अधिकारियों ने युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। युवाओं ने दुकानों पर पत्थर और मोलोटोव कॉकटेल फेंके थे। वहीं बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई जगहों पर लगी आग पर काबू पाया गया।
इमैनुएल मैक्रों की राजकीय यात्रा स्थगित
फ्रांस में अशांति के कारण राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को शुरू होने वाली जर्मनी की राजकीय यात्रा स्थगित कर दी। जर्मन राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने कहा कि मैक्रॉन ने शनिवार को जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर से फोन पर बात की और उन्हें स्थिति की जानकारी दी। आंतरिक मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने ट्वीट कर कहा- सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण रात में शांति रही। इस बीच, किशोर नाहेल एम. के परिवार और दोस्त शनिवार को पेरिस में अंतिम संस्कार के लिए इकट्ठा हुए। जिस मस्जिद के पास उसका अंतिम संस्कार हुआ, उसके बाहर भीड़ जमा हो गई थी।
और पढ़िए – ओबामा के घर के पास से पकड़ा गया संदिग्ध शख्स, विस्फोटक बरामद
सोशल मीडिया कंपनियां जांच के दायरे में
इस बीच सोशल मीडिया कंपनियां एक बार फिर जांच के दायरे में हैं। बड़े पैमाने पर दंगों को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए टिकटॉक, स्नैपचैट और अन्य प्लेटफार्मों को दोषी ठहराया गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर हिंसा को प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया। मैक्रों ने दंगों के लिए वीडियो गेम की निंदा की। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी सरकार संवेदनशील कंटेंट को हटाने और उन यूजर्स की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया साइटों के साथ काम करेगी जो हिंसा को बढ़ावा देते हैं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
55 mins agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
9 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
16 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
17 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines