France PM Resigns: फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने 1 महीने में ही पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकोर्नू पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री के पद पर तैनात थे. राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें पीएम बनाया था. मात्र 30 दिनों के अंदर दिए इस इस्तीफे ने एक बार फिर फ्रांस की राजनीति को संकट में डाल दिया है. गौर करने की बात यह है कि राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है.
रविवार को हुई बैठक, आज दिया इस्तीफा
फ्रांस में पिछले कुछ समय से राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. रविवार को राष्ट्रपति मैक्रों ने देर रात बैठक की थी जिसके बाद उनके मंत्रीमंडल में कोई बड़े बदलाव को नहीं देखा गया और उन्होंने नए कैबिनेट लाइनअप का ऐलान कर दिया था. इस घोषणा के बाद ही प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दे दिया.
ये भी पढ़ें-शटडाउन के बीच ट्रंप का डांस वायरल, नेवी के 10000 से ज्यादा अफसरों ने तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह
क्या लोन से परेशान होकर छोड़ा पद?
सेबेस्टियल लेकोर्नू 1 महीने के अंदर इस्तीफा देने के बाद फ्रांस के सबसे कम कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. मैक्रों द्वारा नियुक्ति के बाद भी ऐसा फैसला लेना कई समस्याओं की तरफ इशारा करता है. वहीं, इस्तीफे के पीछे वजह फ्रांस का सार्वजनिक ऋण माना जा रहा है.
बता दें कि फ्रांस सरकार ने अब तक जितना कर्ज लिया है, वह इतिहास में सबसे ज्यादा हो गया है. यानी सरकार को अपने खर्च पूरे करने के लिए अब बहुत ज्यादा उधार लेना पड़ रहा है. इसका रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है. इस प्रकार यूरोपियन यूनियन में ग्रीस और इटली के बाद फ्रांस पर सबसे ज्यादा कर्ज है.
क्या फेल हो गया मैक्रों का प्लान?
राष्ट्रपति मैक्रों ने देश की स्थिति को मजबूत करने की उम्मीद करते हुए पिछले साल के मध्य में आकस्मिक संसदीय चुनावों का ऐलान किया था. माना जा रहा है कि चुनाव होने के बाद से फ्रांस राजनीतिक गतिरोध के बीच फंस गया है. इसलिए, मैक्रों का दाव भी उल्टा पड़ गया और अब विधानसभा में उनका गुट अल्पमत हो चुका है.
ये भी पढ़ें-US में भारतीय बिजनेसमैन राकेश की हत्या, Motel में रुके हत्यारे ने सिर में मारी गोली
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines