Balochistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार को आतंकी हमला हो गया। हमलावरों ने हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की एक मस्जिद के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खारान के पुलिस अधीक्षक आसिफ हलीम ने बताया कि हमलावरों ने खारन इलाके में मस्जिद के बाहर मुहम्मद नूर मेस्कनजई पर गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने की हमले की निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने पूर्व जस्टिस की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं अविस्मरणीय थीं। बिजेंजो ने कहा कि शांति के दुश्मनों के कायरतापूर्ण हमले राष्ट्र को डरा नहीं सकते।
क्वेटा बार एसोसिएशन (क्यूबीए) के अध्यक्ष अजमल खान कक्कड़ ने भी मुस्कान की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूर्व जज के निधन से पाकिस्तान का हर नागरिक बेहद दुखी है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के कानून राज्य मंत्री शहादत हुसैन ने माना था कि आतंकी गतिविधियों में तेज वृद्धि देखी गई है। इस साल पाकिस्तान में सबसे ज्यादा आतंकी घटनाएं सितंबर में दर्ज की गईं।
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के मुताबिक, इस साल अगस्त की तुलना में सितंबर में आतंकी हमलों की संख्या में वृद्धि हुई।
सितंबर में 42 आतंकवादी हमले हुए जबकि इस साल अगस्त में आतंकवादियों ने पाकिस्तान में 31 हमले किए, जिसमें 37 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए।वहीं, फाटा और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में हिंसा में 106 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
1 hr agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
3 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
3 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
6 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
6 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
16 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
16 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines