Rafales in Bastille Day parade: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के चार राफेल फाइटर जेट (Rafale Fighter Jet) फ्रांस में बैस्टिल डे फ्लाइटपास्ट के लिए तैयार हैं। राफेल का पहला लुक गुरुवार को फ्रांस के एवरेक्स फॉविले एयरबेस से सामने आया है। शुक्रवार को यह कार्यक्रम पेरिस के चैंप्स एलिसीज पर होगा। पीएम मोदी बतौर मुख्य अतिथि परेड (Bastille Day parade) में शामिल होंगे।
101 स्क्वाड्रन (राफेल) के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम राफेल को एक बार फिर फ्रांस लाए हैं। राफेल्स सर्वश्रेष्ठ एवियोनिक्स है जो दुनिया के सभी लड़ाकू विमानों से बेहतर है। यह बहुत ही कॉम्पैक्ट, असाधारण, शक्तिशाली, बेहद चुस्त और बहुत ही विवेकशील मशीन है।
हवा में भरा गया ईंधन, 10 घंटे में पहुंचे फ्रांस
ग्रुप कैप्टन अनिंदो सूर ने कहा कि 4500 मील के करीब इतनी दूर तक उड़ान भरना हमारे लिए बहुत रोमांचक रहा। हमारा विमान बीच में कहीं नहीं उतरा, हमने हवा से हवा में ईंधन भरा। हमने 10 घंटे से अधिक समय तक लगातार उड़ान भरी। पहली बार किसी विमान ने भारत से इतनी लंबी उड़ान भरी है।
हर साल 14 जुलाई को होती है परेड
फ्रांसीसी पारंपरिक सैन्य परेड हर साल 14 जुलाई को बैस्टिल दिवस के दौरान पेरिस में आयोजित की जाती है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित अतिथि होंगे। पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत-फ्रांस की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को 25 साल पूरे हो रहे हैं।
68 जवान करेंगे मार्च
स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी ने कहा कि यह भारत के लिए बेहद गर्व का क्षण है। क्योंकि हम अपने देश के साथ-साथ विदेशी भूमि पर अपने प्रधानमंत्री के सामने अपनी सेना का प्रतिनिधित्व करेंगे। मैं वायु सेना की कमान संभालूंगा। बल की टुकड़ी में 77 कर्मी शामिल हैं, जिनमें से 68 मार्च करेंगे।
राजदूत बोले- भारत-फ्रांस संबंध बहुत मजबूत
फ्रांस में भारतीय राजदूत जावेद अशरफ ने बुधवार को कहा कि पेरिस के चैंप्स एलिसीज के ऊपर बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेने वाले भारतीय राफेल जेट दुनिया भर में एक संदेश भेजेंगे कि भारत-फ्रांस संबंध बहुत मजबूत और करीबी हैं। अशरफ ने कहा कि बैस्टिल दिवस पर भारतीय वायुसेना के वायु योद्धाओं द्वारा फ्लाईपास्ट और मार्च करना दोनों देशों के बीच एक लंबे जुड़ाव का प्रतीक है, खासकर वायु शक्ति के क्षेत्र में।
यह भी पढ़ें: PM Modi France Visit: फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, लोगों ने वंदे मातरम के नारे लगाए, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
4 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
4 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
9 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
18 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
1 day agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 day agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 day agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines