Firing at Hamburg Airport Germany 27 Flights Cancelled: जर्मनी में हैंबर्ग एयरपोर्ट पर हमले के बाद कई उड़ानें रोक दी गईं हैं। एक कार सवार व्यक्ति ने एयरपोर्ट के टर्मिनल वन में हवाई फायर किया था। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ानों को रोका गया है। हालांकि इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति हैम्बर्ग हवाई अड्डे के सुरक्षा चेक प्वाइंट को तोड़कर टर्मिनल वन तक कार सहित पहुंच गया। इसके बाद कार सवार व्यक्ति ने हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी ने दो जलती हुई बोतलें भी टर्मिनल पर फेंकी। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया ।
घटना से एयरपोर्ट की 27 उड़ानें रद्द
स्थानीय पुलिस के अनुसार कार में दो बच्चे भी थे। दावे के अनुसार कार सवार व्यक्ति अपने ही दो बच्चों को बंधक बनाकर एयरपोर्ट पहुंचा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को फोन आया। काॅल पर महिला ने बताया कि उसका पति अपने 2 बच्चों को लेकर हवाई अड्डे की ओर निकला है। पति ने अपने ही बच्चों को बंधक बना लिया है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हमने यात्राओं को रोकने का फैसला किया है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी की मानें तो इस घटना के बाद 27 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा दूसरे शहरों की उड़ानों को भी डायवर्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
4 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
10 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
14 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
19 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines