Elon Musk: एक्स (X) सोशल प्लेटफार्म के मालिक एलन मस्क की दो बार पत्नी रहीं 37 साल की तलुलाह रिले तीसरी बार शादी करने जा रही हैं। तलुलाह ने स्टार थॉमस ब्रॉडी सैंगस्टर के साथ सगाई कर ली है। इसका ऐलान तलुलाह ने खुद किया है। उन्होंने एक सैंगस्टर के साथ की एक सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा कि दो साल की डेटिंग के बाद, थॉमस ब्रॉडी सैंगस्टर के साथ सगाई हो गई है।
एलन मस्क ने दोनों को बधाई दी है। उन्होंने बधाई देने के लिए खुद की सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बधाई के साथ दिल की इमोजी बनाई है।
2010 में तालुलाह ने एलन मस्क के साथ की थी शादी
तालुलाह और एलन मस्क की मुलाकात 2008 में लंदन के नाइट क्लब व्हिस्की मिस्ट में हुई थी। मस्क ने रॉकेट के बारे में बात करके उन्हें लुभाया था। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन यह रिश्ता सिर्फ दो साल चला और तलाक हो गया। इसके बाद 2013 में फिर तालुलाह ने मस्क से शादी की ओर 2016 में फिर से अलग हो गए।
तालुलाह की उंगली पर चमकदार हीरे की अंगूठी
थॉमस और तालुलाह मैनर हाउस में रहते हैं। दोनों ने बुधवार को लंदन एक साथ रात बिताई। इस दौरान तालुलाह की उंगली पर चमकदार हीरे की अंगूठी के साथ देखा गया। उन्हें अपने कॉकर स्पैनियल के साथ हाथ में हाथ डाले सेलिब्रिटी अड्डा चिल्टर्न फायरहाउस से बाहर निकलते देखा गया। अभिनेत्री पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में सहजता से आकर्षक लग रही थी, जबकि थॉमस ने रेशम की शर्ट और क्रीम कलर की पतलून पहन रखी थी।
यह भी पढ़ें: जुर्म की इंतेहा: 12 साल की बेटी को बाप ने 9 लाख में बेचा, रात भर जिस्म नोचता रहा ग्राहक
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
1 hr agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
4 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
6 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
7 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
16 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
18 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
22 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
23 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines