Elon Musk H-1B Visa Tweet: H-1B वीजा की फीस बढ़ाने पर छिड़े विवाद के बीच एलन मस्क का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने H-1B वीजा को लेकर कड़ी चेतावनी दी थी. उन्होंने H-1B वीजा की अहमियत बताते हुए कहा था कि मैं उन लोगों के साथ हूं, जिन्होंने स्पेसएक्स, टेस्ला और अमेरिका को मजबूत बनाने वाली कई कंपनियां खड़ी कीं और जिनकी वजह से मैं अमेरिका में हूं, जिनकी वजह से अमेरिका आज इतनी बड़ी पॉजिशन पर है. इसलिए एक बड़ा कदम पीछे हटो और खुद को कोस लो. वरना मैं इस मुद्दे पर इतनी और ऐसी जंग लड़ूंगा कि तुम समझ भी नहीं पाओगे. तुम कल्पना तक नहीं कर पाओगे.
वीजा के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं मस्क
बता दें कि एलन मस्क ने दिसंबर 2024 में वह ट्वीट लिखा था और कहा था कि H-1B वीजा अमेरिका की टेक इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए जरूरी है. उनके लिए भी H-1B वीजा बेहद जरूरी है और अगर इस पर कोई विरोधी फैसला लिया गया तो वे इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं.
बता दें कि एलन मस्क H-1B वीजा पर ही अमेरिका आए थे और यहां अपने करियर की शुरुआत की थी. सफलता की ऊंचाइयों पर कदम रखते हुए पूरी दुनिया में अपना और अमेरिका का एक मुकान बनाया. इसलिए एलन मस्क H-1B वीजा के इतने बड़े समर्थक हैं और अकसर वे स्पष्ट करते हैं कि H-1B वीजा का समर्थन करते हुए वे संघर्ष करने के लिए भी तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने H1-B वीजा फीस क्यों बढ़ाई? व्हाइट हाउस फैक्ट शीट जारी करके बताई वजह
वीजा पर क्या कहते हैं एलन मस्क?
बता दें कि एलन मस्क कहते हैं कि H-1B वीजा सिस्टम अभी बिखरा हुआ और टूटा हुआ है, इस प्रोग्राम में कई बड़े सुधार करने की जरूरत है. H-1B वीजा धारकों की न्यूनतम सैलरी बढ़ाने की जरूरत है. प्रोग्राम को लागू रखने के लिए एनुअल फीस की जरूरत है. अमेरिका की टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन पावर को मजबूत करने के लिए वीजा प्रोग्राम जरूरी है.
अगर अमेरिका की सरकार इस वीजा प्रोग्राम को सख्त करती है या खत्म करती है तो नुकसान अमेरिका को ही उठाना पड़ेगा. विदेशियों के लिए अन्य देश विकल्प हैं, लेकिन अमेरिका के लिए सिर्फ अपने लोग ही विकल्प रहेंगे और अमेरिका के लोगों को अन्य देश हायर करने से हिचकिचाएंगे. इसलिए सरकार को H-1B वीजा पर सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: H1-B वीजा पर ट्रंप का नया ऐलान, बताया किन पर लागू होगा और कैसे देनी होगी एक लाख डॉलर फीस?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
51 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
56 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines