Elon Musk Entry in Politics: टेस्ला, स्पेसएक्स के CEO और सोशल नेटवर्किंग साइट के X के फाउंडर एलन मस्क की अमेरिका की राजनीति में एंट्री हो गई। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। मस्क की पार्टी का नाम ‘अमेरिका पार्टी’ है। मस्क ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर राजनीतिक पारी की शुरुआत करने का ऐलान किया। एलन मस्क ने बताया कि राजनीति के आने का उनका मकसद अमेरिका में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों को टक्कर देना है। लोगों को विकल्प देना है, ताकि उन्हें डेमोक्रेट और रिपब्लिकन से छुटकारा मिले, क्योंकि अमेरिका के लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं।
ट्रंप के विरोध में राजनीति में आए
बता दें कि एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के वन बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध किया था, लेकिन विरोध के बावजूद बिल पास हुआ। ट्रंप की इसी तानाशाही के विरोध में मस्क राजनीति में आए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अमेरिका पार्टी देश की जनता की आवाज को मजबूत करने और देश को वित्तीय बर्बादी से बचाने के लिए बनाई है। मस्क ने बताया कि उन्होंने राजनीति में आने से पहले जनता से सलाह भी ली। इसके लिए उन्होंने एक पोल सर्वे कराया, जिससे मिले रिजल्ट के आधार पर ही उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया। अगर सब सही रहा तो वे अमेरिका की राजनीति का चेहरा बदल देंगे।
यह भी पढ़ें: ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ लागू होने के बाद क्या-क्या बदलेगा? ट्रंप ने ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर बनाया कानून
एलन मस्क ने कराया था पोल सर्वे
मस्क ने बताया कि 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस समारोह था। इस मौके पर उन्होंने अपने X हैंडल पर एक पोल पोस्ट किया। इस पोल में देशवासियों से पूछा गया कि क्या आप एक पार्टी वाली या 2 पार्टी वाले पॉलिटिकल सिस्टम से आजादी चाहते हैं? क्या हमें अमेरिका पार्टी बनानी चाहिए? पोल के जवाब में 65.4 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया। 34.6 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा। पोल को पॉजिटिव रिजल्ट देखने के बाद उन्होंने राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। मस्क ने कहा कि उनकी राजनीतिक पार्टी टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी जैसी विशाल होगी। हालांकि सफलता की संभावना कम है, लेकिन अगर राजनीति में सफल रहा तो ट्रंप, डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के खेल को पूरी तरह से बदल देगा।
ट्रंप के विधेयक का किया था विरोध
बता दें कि मस्क पहले ट्रंप के प्रमुख सलाहकार थे। वे ट्रंप के करीबी हुआ करते थे, लेकिन उनकी नीतियां मस्क को पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने ट्रंप का साथ छोड़ने, ट्रंप प्रशासन से खुद को अलग करे और DOGE से बाहर होने का फैसला किया। कई दिन से मस्क और ट्रंप में तनाव चल रहा था। अब उन्होंने राजनीति में ट्रंप को हराने का संकल्प भी लिया।
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
5 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
8 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
9 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
9 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
17 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
20 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
20 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
21 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
21 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines